Street Vendor Viral Video : राजस्थान के एक छोटे दुकानदार की दर्दभरी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रही है। ठेले और हफ्ते में लगने वाली बाजारों में दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पूरी तरह उनकी दिनभर की बिक्री पर निर्भर होती है।

ऐसे में अगर मौसम अचानक खराब हो जाए और सारा सामान बर्बाद हो जाए, तो उनके लिए यह बड़ा झटका होता है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के एक नमकीन बेचने वाले दुकानदार के साथ हुआ, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
आंधी में तबाह हुई नमकीन की दुकान
बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल के आसपास आई तेज आंधी और बारिश में दुकानदार की नमकीन की दुकान पूरी तरह खराब हो गई। इंस्टाग्राम हैंडल @boraj_ka_namkeenwala पर शेयर किए गए वीडियो में दुकानदार रोते हुए फोन पर कहता सुनाई देता है कि बारिश में तिरपाल उड़ गई और सारी नमकीन भीगकर खराब हो गई।
वीडियो में वह फटी हुई थैलियां और खराब हुआ सामान भी दिखाता है। उसके शब्दों में दर्द साफ महसूस किया जा सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए ऐसा नुकसान सिर्फ सामान का नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदों का नुकसान होता है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने दुकानदार की मदद के लिए आगे आए
होने के बाद पर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। कई यूजर्स ने दुकानदार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और कमेंट में QR कोड भेजने को कहा। एक यूजर ने लिखा, “QR भेजो भाई, चिंता मत करो।”
दूसरे ने लिखा, “गरीब आदमी का नुकसान दिल तोड़ देता है।” हालांकि अब बताया जा रहा है कि दुकानदार ने दोबारा अपनी दुकान शुरू कर दी है और फिर से मेहनत में जुट गया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल समय में समाज का साथ किसी टूटे हुए इंसान को फिर से खड़ा कर सकता है।





