शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ढोल नगाड़ा और फूल-माला… पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों का किया गया स्वागत, खुली जीप में निकला रोड शो​ | दुनिया के सबसे पावरफुल ड्रोन किन देशों के पास? चर्चा में भारत का ‘काल’, 8 घंटे उड़ान भरने में सक्षम​ | IND vs SL: शुभमन गिल पर बड़ा दबाव! कहीं श्रीलंका में 18 साल पुराना रिकॉर्ड ना टूट जाए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में धर्मांतरण की कोशिश का सनसनीखेज आरोप! आरोपी के घर डबल बेड के नीचे छिपी मिली लापता महिला, बच्चे भी बरामद​

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कुछ दिन पहले अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के घर से बरामद कर लिया है. हैरत […]

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कुछ दिन पहले अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के घर से बरामद कर लिया है. हैरत की बात यह रही कि पुलिस दबिश के दौरान महिला घर के अंदर एक कमरे में बने डबल बेड के नीचे छिपी हुई हालत में मिली. महिला के पति ने युवक पर अपनी पत्नी को बहलाफुसलाकर अगवा करने और उसका धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

मामला सिरौली थाना क्षेत्र के गांव अंजनी का है. गांव के निवासी पीड़ित पति ने सिरौली थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी 5 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई. काफी खोजबीन और नातेरिश्तेदारों में पता करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों को गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक पर शक हुआ. पति ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उक्त युवक उसकी पत्नी और बच्चों को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया है और उनका धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा है.

पुलिस ने दी दबिश, पहले मिले बच्चे फिर बेड के नीचे मिली महिला

शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए सिरौली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्ध युवक के घर पर अचानक छापेमारी की. घर में तलाशी के दौरान पुलिस को सबसे पहले महिला के छोटे बच्चे मिले. इसके बाद जब पुलिस ने घर के अंदरूनी कमरों की गहनता से तलाशी ली, तो एक कमरे में रखे डबल बेड के नीचे महिला छिपी हुई पाई गई. पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा मौके से ही आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया.

थाने में पूछताछ, पुलिस खंगाल रही हर एंगल

पुलिस टीम महिला, बच्चों और आरोपी युवक को लेकर थाने पहुंची. फिलहाल, महिला और बच्चे पुलिस की सुरक्षा में हैं. सिरौली थाना प्रभारी रोहित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पति की तहरीर और मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया गया है. आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि महिला किन परिस्थितियों में वहां पहुंची और पति द्वारा लगाए गए धर्मांतरण के आरोपों में कितनी सच्चाई है. जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY