HealthViral

बच्चों को नहीं भाती भिंडी तो ट्राई करें ये दो डिश, काफी आसान है रेसिपी

गर्मी के मौसम में मिलने वाली सब्जियों में से एक भिंडी भी है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। भिंडी में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को कई सारे लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं। कई बार लोग भिंडी की एक ही तरह की सब्जी खाकर ऊब जाते हैं।

बच्चों को नहीं भाती भिंडी तो ट्राई करें ये दो डिश, काफी आसान है रेसिपी
बच्चों को नहीं भाती भिंडी तो ट्राई करें ये दो डिश, काफी आसान है रेसिपी

लेकिन भिंडी उन सब्जियों में से एक है जिससे कई सारी स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है। हर डिश का अपना अलग स्वाद और खासियत होती है। अगर आप भी भिंडी की एक ही तरह ही सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो अब ये तीन तरह की डिश ट्राई करें।

1- भिंडी मसाला
अलग स्वाद के लिए आप भिंडी मसाला ट्राई कर सकते हैं। इससे बनाना काफी आसान भी है और कम समय भी लगता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

भिंडी मसाला के लिए सामग्री

250 ग्राम भिंडी
1 बड़ा बारीक कटा प्याज
2 टमाटर (प्यूरी)
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
3 बड़े चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक

भिंडी मसाला के लिए सामग्री
सबसे पहले भिंडी काटकर हल्का फ्राई करके उसे अलग प्लेट में रख लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

अब अदरक-लहसुन डालकर हल्का भून लें। इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें। इसके बाद मसाले डालकर उसे तेल छोड़ने तक पकाएं। अब भिंडी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गरम मसाला डालकर मिक्स करें। स्वाद बढ़ाने के लिए कसूरी मेथी डाल सकते हैं।

Khabar Monkey

भिंडी करी
आप करी वाली भिंडी भी बना सकते हैं। इसे रोटी या फिर चावल के साथ सर्व किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसमें डाली जाने वाली सामग्री की लिस्ट और बनाने की आसान विधि।

भिंडी करी के लिए सामग्री

250 ग्राम भिंडी
आधा कप दही
1 प्याज
2 टमाटर
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच धनिया पाउडर
2-3 बड़े चम्मच तेल
आधा चम्मच गरम मसाला
नम स्वादानुसार

भिंडी करी बनाने की आसान विधि
सबसे पहले भिंडी को हल्की फ्राई करके उसे अलग बर्तन में रख लें। इसके बाद प्याज-टमाटर का मसाला तैयार करें। अब दही को फेंटकर मसाले में डाल दें और धीमी आंच पर पका लें। मसाले जब अच्छे से पक जाएं तो उसमें भिंडी डालकर 8-10 मिनट के लिए और पका लें। ऊपर से गरम मसाला डाल दें। दही डालते समय आंच धीमी रखें ताकि वह फटे न।

इस तरह आप कम समय में आसानी से घर पर भिंडी की दो तरह की सब्जी तैयार कर सकते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। इसे आप रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।


Leave a Reply