रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Sawan Hari Chudi Designs: हरी चूड़ियों के साथ पहनें ये खूबसूरत कंगन डिजाइंस, हर लुक लगेगा रॉयल​ | FIR से मेरा बेटा क्या लौट आएगा…? लाचार पिता की सिसकियां, जिसके जिगर के टुकड़े की प्रशासन की लापरवाही से चली गई जान​ | Eva Grover के शॉकिंग खुलासे: आमिर खान के भाई Hyder Ali ने बिजली बिल भरने के लिए दूसरों के संग सोने को कहा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बच्चों का बढ़ता वजन बन सकता है खतरा, अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स आज ही​

आजकल बच्चों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है. पहले जहां बच्चे ज्यादातर समय बाहर खेलते थे, वहीं अब उनका काफी समय मोबाइल, टीवी और दूसरे स्क्रीन वाली चीजों के साथ बीतता है. इसके साथ ही बाहर का खाना, मीठे पेय और पैकेट वाले स्नैक्स भी बच्चों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बनते जा […]

आजकल बच्चों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है. पहले जहां बच्चे ज्यादातर समय बाहर खेलते थे, वहीं अब उनका काफी समय मोबाइल, टीवी और दूसरे स्क्रीन वाली चीजों के साथ बीतता है. इसके साथ ही बाहर का खाना, मीठे पेय और पैकेट वाले स्नैक्स भी बच्चों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बनते जा रहे हैं. इन कारणों से कई बच्चों का वजन तेजी से बढ़ रहा है.

बच्चों का बढ़ता उनकी सेहत पर भी असर डाल सकता है. जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने पर बच्चे जल्दी थक सकते हैं, खेलनेकूदने में परेशानी हो सकती है और आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए समय रहते इस पर ध्यान देना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा की कुछ आसान आदतों को अपनाकर बच्चों का वजन कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं बच्चों का बढ़ता वजन कम करने के लिए कौनसी हेल्दी हैबिट्स अपनानी चाहिए और उनकी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए.

बच्चों का बढ़ता वजन कम करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स

रोज शारीरिक एक्टिविटी कराएं

के अनुसार, बच्चों को हर दिन खेलने, दौड़ने, साइकिल चलाने या कोई पसंदीदा खेल खेलने के लिए प्रेरित करें. रोजाना शरीर को एक्टिव रखने से अधिक कैलोरी खर्च होती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. इससे बच्चे फिट रहते हैं और उनकी सेहत भी बेहतर बनी रहती है.

मीठे पेय कम दें

कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस और ज्यादा चीनी वाले पेय की जगह बच्चों को सादा पानी, दूध या बिना चीनी वाले घर के बने पेय दें. मीठे पेय में कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. पानी पीने की आदत भी बच्चों में जरूर डालें।

घर का हेल्दी खाना खिलाएं

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा घर का ताजा बना खाना दें. बाहर का फास्ट फूड, तली हुई चीजें और पैकेट वाले स्नैक्स रोज खाने से बचाएं. घर का संतुलित भोजन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है और वजन बढ़ने का खतरा कम करता है.

स्क्रीन टाइम कम करें

बच्चों का मोबाइल, टीवी और टैबलेट देखने का समय सीमित रखें. लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठे रहने से शारीरिक एक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है. खाली समय में उन्हें बाहर खेलने या किसी दूसरी एक्टिविटी के लिए प्रेरित करें.

पूरी नींद लेने दें

बच्चों के लिए अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी है, जितना सही खाना और शारीरिक एक्टिविटी. रोज समय पर सोने और उठने की आदत डालें. पर्याप्त नींद लेने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता है और वजन बढ़ने का खतरा कम हो सकता है.

बच्चों की डाइट में क्या शामिल करना चाहिए?

बच्चों की डाइट में रोज ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, दूध, दही, पनीर, अंडा या दूसरी प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें. खाने में ज्यादा चीनी, नमक और तली हुई चीजों की मात्रा कम रखें. पैकेट वाले स्नैक्स और मीठे पेय की जगह घर के बने हेल्दी विकल्प दें.

बच्चों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने की आदत भी डालें. कोशिश करें कि उन्हें अलगअलग तरह की पौष्टिक चीजें खाने को मिलें, ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और उनका वजन भी संतुलित बना रहे.

मातापिता किन बातों का रखें ध्यान?

बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने में मातापिता की अहम भूमिका होती है. पूरे परिवार को हेल्दी खाने और एक्टिव रहने की आदत अपनानी चाहिए, क्योंकि बच्चे बड़ों को देखकर जल्दी सीखते हैं. बच्चों को खाना खाने के लिए डांटें नहीं और खाने का लालच भी न दें.

उन्हें प्यार से हेल्दी खाना खाने की आदत डालें और उनकी पसंद का भी ध्यान रखें. अगर बच्चे का वजन लगातार बढ़ रहा है, तो बिना देरी किए बच्चों के डॉक्टर से सलाह लें. समय पर सही सलाह और छोटीछोटी अच्छी आदतें बच्चों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY