HealthViral

फ्रिज में रखी सब्जियों का करें सही इस्तेमाल, बनाएं स्वाद से भरपूर मिक्स वेज कोफ्ते, शेफ संजीव कूपर से जानें रेसिपी

Mix-Vegetable-Kofta-Curry Recipe: अगर आपके फ्रिज में कई तरह की सब्जियां रखी हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं तो स्वादिष्ट मिक्स वेजिटेबल कोफ्ते तैयार कर सकते हैं। बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कोफ्ते खाने में इतने टेस्टी लगते हैं कि हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेगा। खास बात यह है कि इस रेसिपी में आप अपनी पसंद की कई सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या डिनर में कुछ नया ट्राई करना हो, तो यह डिश बढ़िया विकल्प बन सकती है। इसकी ग्रेवी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामानों की जरूरत नहीं पड़ेगी। शेफ संजीव कूपर ने इसे शेयर किया है।

फ्रिज में रखी सब्जियों का करें सही इस्तेमाल, बनाएं स्वाद से भरपूर मिक्स वेज कोफ्ते, शेफ संजीव कूपर से जानें रेसिपी
फ्रिज में रखी सब्जियों का करें सही इस्तेमाल, बनाएं स्वाद से भरपूर मिक्स वेज कोफ्ते, शेफ संजीव कूपर से जानें रेसिपी

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2 कप मिक्स सब्जियां (फ्रेंच बीन्स, गाजर, मटर) बारीक कटी हुई
2 कप टमाटर प्यूरी बारीक कटी और उबली हुई
2 मध्यम आकार के आलू उबले, छिले और मैश किए हुए
1/2 कप ताज़ा ब्रेडक्रम्ब्स
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

ग्रेवी बनाने के लिए जरूरी चीजें

2 बड़े चम्मच तेल
1 इंच दालचीनी की स्टिक
5-6 हरी इलायची
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
100 ग्राम लाल कद्दू क्यूब्स में कटा हुआ और उबला हुआ
100 ग्राम लौकी क्यूब्स में कटी हुई और उबली हुई
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
एक चुटकी हल्दी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
130 ग्राम भुना मसाला
1/2 कप ताज़ा हरा धनिया पत्ती दरदरी कटी हुई
1/2 कप ताज़ा पुदीने की पत्तियां दरदरी कटी हुई
1 बड़ा चम्मच मक्खन
1/2 कप टमाटर प्यूरी
1/2 कप ताजी क्रीम

Khabar Monkey

सबसे पहले आप ग्रेवी बनाने की तैयारी करें। इसके लिए एक नॉन-स्टिक पैन लें। उसमें तेल गरम करें। फिर दालचीनी, हरी इलायची, काली मिर्च और जीरा डाल दें। इन्हें खुशबू आने तक भूनें। फिर आपको कद्दू, लौकी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालना है।

साथ ही भुना मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद धनिया और पुदीने की पत्तियां भी मिला दें। फिर मिश्रण को मिक्सर में डालकर थोड़ा ठंडा होने दें। जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालकर प्यूरी बना लें। इसे किसी बाउल में निकाल कर रख दें। अब कोफ्ते बनाने के लिए आप मिक्स सब्जियां जैसे आलू, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर और नमक को एक साथ मिलाएं। साथ में ब्रेडक्रम्ब्स भी डालें। कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें।

इसके बाद मिश्रण को बराबर भागों में बांटकर गोल आकार दें। इन्हें गरम तेल में डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। वहीं दूसरी तरफ एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें। इसमें टमाटर प्यूरी डालकर 2 मिनट तक पकाएं। पिसी हुई प्यूरी को छानकर इस पैन में डालें। ताजी क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ग्रेवी को उबाल आने दें। 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ग्रेवी को सर्विंग प्लेट में निकालें। ऊपर कोफ्ते रखें और गरमागरम परोसें।

Leave a Reply