गर्मियों में फ्रिज के बिना काम चलना अब नामुमकिन सा लगता है। खाना सुरक्षित रखने से लेकर पानी समेत कई चीजों को ठंडा करने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। फ्रिज की सफाई को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इसकी वजह से फ्रिज में गंदगी, बदबू या बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है। गंदे फ्रिज में रखीं चीजों को खाने से सेहत को भी खतरा हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज हमेशा चमकता रहे और लंबे समय तक दुरुस्त चले, तो सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स आपकी मदद कर सकते हैं। फ्रिज को भी AC की तरह सर्विस यानी डीप क्लिनिंग की जरूरत होती है। आइए जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें।

फ्रिज को साफ करने के लिए इस तरह बनाएं DIY स्प्रे
यूं तो मार्केट में फ्रिज को साफ करने के लिए कई तरह के स्प्रे आते हैं। आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 1/2 कप सफेद सिरका और 2 चम्मच वनीला एसेंस डालना होगा। इसके बाद विकल्प के तौर पर नींबू का एसेंशियल ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सफाई मिश्रण को आप बनाकर करीब 3 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी शेल्फ लाइफ लगभग तीन महीने है। किसी भी तरह के दाग या चिपकी हुई गंदगी को साफ करने के अलावा यह स्प्रे आपके फ्रिज को भी अच्छी खुशबू देगा।
घर पर क्लीनिंग स्प्रे कैसे बनाएं?
1 कप पानी
1 कप सफेद सिरका (white vinegar)
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा (वैकल्पिक)
इस तरह करें इस्तेमाल करें
स्प्रे बोतल में सभी चीजों को भरें। इसे फ्रिज की सतह पर स्प्रे करें। 5 मिनट छोड़ें। इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें। ऐसा करने से सिरका बैक्टीरिया और बदबू कम करता है। बेकिंग सोडा गंध (odor) सोखने में मदद करता है।
फ्रिज कितने दिन में साफ करना चाहिए?
फ्रिज अगर कोई भी चीज गिर जाए तो उसे तुरंत हटा दें। फ्रिज में हानिकारक बैक्टीरिया फैलने से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द साफ करें। तुरंत सफाई करने से काम आसान भी हो जाता है। फ्रिज को आप हर हफ्ते (7 दिन में एक बार) साफ करना चाहिए। इर दौरान फ्रिज के अंदर दिखने वाली गंदगी, गिरा हुआ खाना, एक्सपायर्ड आइटम्स हटाएं। हर 2-3 महीने में शेल्फ और ड्रॉअर निकालकर हल्की डीप क्लीनिंग करें। पूरा फ्रिज खाली करके, दीवारें, रबर गैस्केट, ट्रे, फ्रीजर सेक्शन अच्छी तरह साफ करें।
इन बातों का रखें ध्यान
फ्रिज अनप्लग (बिजली से अलग) करके ही डीप क्लीनिंग करें।
गर्म पानी सीधे ठंडे ग्लास शेल्फ पर न डालें। यह क्रैक हो सकता है।
सफाई के बाद फ्रिज पूरी तरह सूखने दें, फिर ही चालू करें।
खुले खाने को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
एक्सपायर्ड/खराब खाना तुरंत हटाएं।
बेकिंग सोडा का खुला बॉक्स फ्रिज में रखने से बदबू कम होती है।





