Viral

फेसबुक पर प्यार, मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी… मिर्जापुर में 2 बच्चों की मां की लव स्टोरी, पति हैरान रह गया!

फेसबुक पर प्यार, मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी… मिर्जापुर में 2 बच्चों की मां की लव स्टोरी, पति हैरान रह गया!

Mirzapur Unique Wedding: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर दो बच्चों की मां का प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि उसने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली. यह मामला अब यह इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. शादी के बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के घर उसके साथ रहने के लिए पहुंच गई. महिला का पति उसे समझाने की लगातार कोशिशें करता रहा, लेकिन पत्नी पर उसका कोई असर नहीं पड़ा.

Khabar Monkey

फेसबुक पर प्यार, मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी… मिर्जापुर में 2 बच्चों की मां की लव स्टोरी, पति हैरान रह गया!
फेसबुक पर प्यार, मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी… मिर्जापुर में 2 बच्चों की मां की लव स्टोरी, पति हैरान रह गया!

जानकारी के अनुसार, यह अनोखी शादी का मामला मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. इस गांव के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक के जरिए सोनभद्र की रहने वाली एक दो बच्चों की मां से हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत का दौर प्यार में बदल गया. इतना ही नहीं, इसके बाद वह छिप-छिपकर मिलने भी लगे. महिला के पति को जब उसके प्रेम-संबंध के बारे में पता चला तो उसने इस बात का विरोध किया.

बच्चों संग प्रेमी के घर पहुंची महिला

पति के झगड़े से परेशान होकर महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने लगी. इस बात की जानकारी होते ही पति ने सोनभद्र जिले के करमा थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने तुरंत महिला और उसके प्रेमी को थाने में बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं बनी. परिजन ने भी महिला को समझाना चाहा मगर वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही.

मंदिर में रचाई शादी

इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को ही गांव वालों के सामने एक मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद दोबारा पति को छोड़कर दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के घर चली गई. यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है. तहरीर मिलने की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट- जयप्रकाश पटेल/ मिर्जापुर)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply