Life Lesson Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक और सीख देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो डेलावेयर मैराथन का बताया जा रहा है, जहां एक धावक जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी हार गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि धावक फिनिश लाइन से कुछ कदम पहले था और उसे पूरा भरोसा था कि जीत उसी की होगी। इसी आत्मविश्वास में उसने दौड़ते-दौड़ते हाथ उठाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया।
View this post on Instagram
जीत से पहले जश्न मनाना पड़ा भारी
उस समय वह दूसरे धावक से करीब 50 गज आगे बताया जा रहा था। लेकिन जैसे ही उसने अपनी गति धीमी की और जीत का जश्न मनाने लगा, पीछे से दौड़ रहा दूसरा रनर अचानक तेज स्प्रिंट के साथ आगे बढ़ा।
कुछ ही सेकंड में उसने पहले धावक को पीछे छोड़ दिया और फिनिश लाइन पार कर जीत अपने नाम कर ली। बताया जा रहा है कि जीत और हार के बीच सिर्फ 2 सेकंड का अंतर रहा। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें :
ओवरकॉन्फिडेंस कई बार जीत छीन लेता है
देखने के बाद लोग इसे एक बड़ी सीख के तौर पर देख रहे हैं। यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं कि फिनिश लाइन पार किए बिना कभी जश्न नहीं मनाना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा, “अंत तक फोकस जरूरी है,” वहीं दूसरे ने कहा, “ओवरकॉन्फिडेंस कई बार जीत छीन लेता है।” यह वीडियो सिर्फ खेल का रोमांच नहीं दिखाता, बल्कि जिंदगी का भी बड़ा सबक देता है कि आखिरी कदम तक मेहनत और ध्यान बनाए रखना कितना जरूरी है।





