मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
न धुआं, न गंध, कैसे मौत की नींद सुलाती है मीथेन गैस? सिक्किम टनल हादसे से उठा सवाल​ | कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई भारत की चिंता, 61% बढ़ गया ऑयल इंपोर्ट बिल!​ | दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के बॉलीवुड सितारे, Riteish Deshmukh से लेकर Sonakshi Sinha ने उठाए सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फाइनल के बाद मैदान पर लड़ाई, अर्जेंटीना-स्पेन के खिलाड़ियों में हुई जबरदस्त मारपीट​

FIFA World Cup 2026 Final: लगता है अर्जेंटीना को फाइनल में अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई. तभी तो उसके खिलाड़ी फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद स्पेन के खिलाड़ियों से उलझते दिखे और खेल का मैदान, लड़ाई के अखाड़े में बदल गया. न्यूयॉर्क के स्टेडियम पर फाइनल खत्म होने के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के […]

FIFA World Cup 2026 Final: लगता है अर्जेंटीना को फाइनल में अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई. तभी तो उसके खिलाड़ी फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद स्पेन के खिलाड़ियों से उलझते दिखे और खेल का मैदान, लड़ाई के अखाड़े में बदल गया. न्यूयॉर्क के स्टेडियम पर फाइनल खत्म होने के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. हालात ऐसे बन गए कि बीचबचाव के लिए कोच और सपोर्ट स्टाफ तक को मैदान पर उतरना पड़ा. इस लड़ाई पर FIFA ने भी अपना एक्शन लिया है.

फाइनल के बाद अर्जेंटीनास्पेन के खिलाड़ियों में मारपीट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 10 से हराया. उसी हार की बौखलाहट फाइनल के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर दिखी. शुरुआत धक्का मुक्की से हुई, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया. अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठा दिए. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी अब वायरल हो चुका है. वीडियो में लड़ाईझगड़ा शुरू होने के बाद अर्जेटीना के हेड कोच को बीचबचाव के लिए मैदान पर आते भी देखा जा सकता है. वो आकर हालात को संभालने की कोशिश करते हैं. वो खिलाड़ियों को एकदूसरे से अलग करते हैं. मगर उसका ज्यादा कुछ फर्क पड़ता नहीं दिखता.

लिएंड्रो पैरेड्स ने गावी के साथ की हाथापाई
लड़ाई के सामने आए वीडियो में अर्जेंटीना के खिलाड़ी लिएंड्रो पैरेड्स को स्पेन के गावी और एरिक गारसिया के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है. ये मारपीट फाइनल मैच के खत्म होने के बाद हुई थी. लिएंड्रो पैरेड्स को स्पेनिश खिलाड़ी को धक्का देते और उन पर हाथ उठाते देखा जा सकता है.

फीफा ने लिया एक्शन, दिखाया रेड कार्ड
अर्जेंटीना और खिलाड़ियों के बीच हुई इस मारपीट पर FIFA ने भी एक्शन लिया है. उसने इस लड़ाई में अर्जेंटीना के खिलाड़ी लिएंड्रो पैरेड्स को दोषी पाते हुए उन्हें रेड कार्ड दिखाया है. इस तरह वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में पैरेड्स दूसरे खिलाड़ी रहे, जिन्हें रेड कार्ड दिखाया गया. इससे पहले मैच के दौरान एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड मिला था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY