Viral

प्रेमिका ने मारी थी प्रेमी को पहली गोली, BJP नेता ने कूंचा सिर, 10 दिन बाद ऐसे…

बागपत। बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने विक्रांत और राखी की हत्या के आरोप में भाजपा नेता सुधारस को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ौत में अपने घर में छिपा था। पुलिस ने कार्यालय से राखी की हत्या में प्रयुक्त खून से सना दाव बरामद किया है।

प्रेमिका ने मारी थी प्रेमी को पहली गोली, BJP नेता ने कूंचा सिर, 10 दिन बाद ऐसे…
प्रेमिका ने मारी थी प्रेमी को पहली गोली, BJP नेता ने कूंचा सिर, 10 दिन बाद ऐसे…

बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चौहान इन्क्लेव स्थित अपने घर में छिपा था।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ौत रोड स्थित उसके कार्यालय से राखी की हत्या में प्रयुक्त खून से सना दाव बरामद कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सुधारस का साथी कपिल चौहान पहले ही पकड़ा जा चुका है।

शुक्रवार को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी विक्रांत और अर्जुनपुरम की राखी कश्यप में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करने वाले थे। शादी की खुशी में 15 अप्रैल की रात को राखी के घर पर हुई पार्टी में विक्रांत के साथ भाजपा नेता सुधारस चौहान और कपिल चौहान भी शामिल थे।

वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर राखी ने विक्रांत की जांघ में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। वहां से वह विक्रांत को सहारनपुर के बड़गांव ले गए और मुंह पर पत्थर से वार कर शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि विक्रांत की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद राखी से पूछताछ की जाने लगी तो सुधारस को फंसने का डर सताने लगा। सुधारस 25 अप्रैल की रात में अपने साथी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी को सहारनपुर के रजापुर नौगांव के फार्म हाउस पर ले गया। वहां चाकू से गला रेतने के बाद दाव से वार कर उसकी हत्या कर दी।

इसका खुलासा कपिल ने बृहस्पतिवार को पकड़े जाने पर किया। इसके बाद से बागपत और सहारनपुर पुलिस सुधारस की तलाश में जुट गई। शुक्रवार दोपहर सुधाकर के बड़ौत स्थित चौहान इन्क्लेव में होने की सूचना पर बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर पुलिस सुधारस को अपने साथ ले गई।

20 से ज्यादा करीबियों से पूछताछ
पुलिस ने भाजपा नेता की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें कई ऐसे लोगों के नंबर सामने आए, जिसने दो दिन पहले कई बार बातचीत हुई। पुलिस ने शहर के दुकानदार, कई प्रॉपर्टी डीलरों, कार्यालय पर काम करने वाले युवक समेत 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की।

दो जिलों की पुलिस ढूंढती रही, घर में मिला सुधारस
डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा नेता सुधारस चौहान की तलाश में बागपत और सहारनपुर पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। इसके बाद भी भाजपा नेता शुक्रवार दोपहर खुद ही अपने घर पहुंच गया, जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल गई।

दोहरे हत्याकांड में सहारनपुर के मिर्जापुर थाने और स्वाट समेत पुलिस की कई टीमों ने बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बागपत में डेरा डाल लिया था। पुलिस ने सबसे पहले पुराने कस्बे के रहने वाले हत्यारोपी कपिल को पकड़ा और उसके बाद आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान के घर दबिश दी।

पुलिस के आने से पहले ही सुधारस भाग गया था और उसकी तलाश में तभी से सहारनपुर जिले की पुलिस की कई टीमों के अलावा बागपत की पुलिस भी लगी थी। इसके बाद भी सुधारस पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

वह यहां से गाजियाबाद गया और वहां से हरियाणा में अपने कई परिचितों के पास जाकर शरण मांगी। मामला हाईप्रोफाइल होने और पुलिस की कार्रवाई होने के डर से किसी ने भी शरण नहीं दी। इसके चलते रातभर वह घूमता रहा।

श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करते राखी के परिजन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी तलाश में शहर में डेरा डाले सहारनपुर के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में दबिश देते रहे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह को भाजपा नेता के परिवार वालों पर भी शिकंजा कसा। इसकी उसको किसी से जानकारी मिल गई और वह शुक्रवार दोपहर करीब 12.50 बजे खुद ही घर पहुंच गया। जहां दस मिनट बाद ही पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार करके ले गए।

भाजपा में 2020 और भाकियू भानू में 2021 में रह चुका सुधारस
सुधारस चौहान काफी लंबे समय से भाजपा का सदस्य है। वह वर्ष 2020 में भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाया गया। उसके एक साल बाद नगर अध्यक्ष को बदल दिया गया। उसके बाद से वह भाजपा में सक्रिय नहीं था। इसके बाद वर्ष 2021 में भाकियू भानू का महासचिव भी बनाया गया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply