सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP बीजेपी ने कार्यसमिति का किया ऐलान… PM मोदी समेत ये नेता बने विशेष आमंत्रित सदस्य​ | कला, कॉफी और खूबसूरत सीटिंग…अलग अंदाज के लिए फेमस है काशी आर्ट कैफे​ | रुपए की गिरावट ने सोने को दिया बूस्ट, दिल्ली में इतने बढ़े दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रयागराज में 50 लाख की फॉर्च्यूनर चोरी, 50 सेकंड में गाड़ी लेकर फरार हुआ लंगड़ाता चोर; CCTV में कैद वारदात​

Prayagraj News: प्रयागराज में शातिर चोर ने करीब 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ली. चोर ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि महज 50 सेकंड में गाड़ी लेकर फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी सिर पर गमछा बांधे और हाथ में झोला लिए लंगड़ाते हुए कार […]

Prayagraj News: प्रयागराज में शातिर चोर ने करीब 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ली. चोर ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि महज 50 सेकंड में गाड़ी लेकर फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी सिर पर गमछा बांधे और हाथ में झोला लिए लंगड़ाते हुए कार के पास पहुंचा था. इसके बाद उसने कार का लॉक खोला और गाड़ी लेकर भाग निकला. चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. कार भाजपा नेता और कारोबारी पीयूष जायसवाल की बताई जा रही. शिकायत मिलने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

भाजपा नेता और कारोबारी की है फॉर्च्यूनर

मामला कैंट थाना क्षेत्र का है. चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही. कार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और कारोबारी पीयूष जायसवाल की है. कार चोरी होने के बाद पीयूष जायसवाल ने पुलिस से शिकायत की. उन्होंने पुलिस को CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. महंगी कार की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है.

सिर पर गमछा, हाथ में झोला लेकर पहुंचा चोर

CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है. उसने सिर पर गमछा बांध रखा है और उसके हाथ में एक झोला है. वह लंगड़ाते हुए धीरेधीरे कार की तरफ बढ़ता है. इसके बाद वह ड्राइवर की दूसरी तरफ गेट के पास पहुंचता है और शीशे के नजदीक लेटकर कुछ करने लगता है. कुछ ही देर में आरोपी कार का गेट खोलने में कामयाब हो जाता है. इसके बाद वह गाड़ी में बैठता है और फॉर्च्यूनर लेकर मौके से फरार हो जाता है. पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला.

50 सेकंड में चोरी, पुलिस के सामने कई सवाल

करीब 50 लाख रुपए की कार को महज 50 सेकंड में चोरी किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. CCTV फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कार का लॉक किस तरह खोला और क्या इस वारदात में उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल था. साथ ही चोरी हुई फॉर्च्यूनर की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY