शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पैसों का विवाद या अवैध संबंध? समस्तीपुर में मानसिक रूप से बीमार युवक ने ली सहकर्मी की जान​

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुर गांव में धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान अजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है, जो स्थानीय जूट मिल में काम करता था. शुरुआती तौर पर जहां परिजनों द्वारा पैसों […]

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुर गांव में धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान अजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है, जो स्थानीय जूट मिल में काम करता था. शुरुआती तौर पर जहां परिजनों द्वारा पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात कही जा रही थी, वहीं पुलिस की जांच में अवैध संबंध का शक और आपसी रंजिश मुख्य वजह बनकर उभरी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक अजीत कुमार सहनी और आरोपी दोनों कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर स्थित जूट मिल में एक साथ काम करते थे और आसपास के ही रहने वाले हैं. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गई. आरोपी के पास पहले से मौजूद धारदार हथियार से उसने अजीत पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, जिसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा था.

DSP का बयान: पैसों का लेनदेन नहीं, अवैध संबंध के शक में हुई हत्या

डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी महिला के साथ अवैध संबंध की आशंका को लेकर दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है. इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. परिजनों द्वारा किसी विधवा महिला को दिए गए कर्ज के पैसों के विवाद का आरोप लगाया जा रहा था, लेकिन डीएसपी ने स्पष्ट किया कि अभी तक जांच में पैसों के किसी लेनदेन का मामला प्रकाश में नहीं आया है.

SP के निर्देश पर टास्क फोर्स गठित, जल्द गिरफ्तारी का दावा

हमले के बाद खून से लथपथ अजीत को जानपहचान के लोगों ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया. समस्तीपुर SP अरविंद प्रताप सिंह के कड़े निर्देश पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क टीम का गठन किया गया है. पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY