गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या अधिक होती है, क्योंकि इस मौसम में सूरज की तेज UV किरणें जब त्वचा पर पड़ती हैं तो उससे त्वचा का रंग गहरा और काला पड़ने लगता है। खासतौर पर दोपहर के समय, जब धूप तेज होती है, अगर लंबे समय तक बाहर रहा जाए तो टैनिंग तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा पसीना और धूल-मिट्टी त्वचा के पोर्स को प्रभावित करते हैं, जिससे टैनिंग की समस्या और बढ़ जाती है। चेहरे, हाथ के अलावा पैरों पर भी टैनिंग की समस्या आम है।

पैरों पर टैनिंग की समस्या को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी ट्राई कर सकते हैं, जिसमें से एक टमाटर भी है। लगभग हर रसोई घर में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि, त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकता है।
टमाटर में नेचुरल एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन की गंदगी को हटाने और साफ करने में मदद करते हैं। यह टैनिंग कम करने के साथ ही डेड स्किन को हटाने और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में भी मदद कर सकता है। घर पर आप आसानी से टमाटर से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका:
कैसे बनाएं फुट स्क्रब
घर पर आसान और असरदार फुट स्क्रब बनाने के लिए आपको एक पका हुआ टमाटर और 1 छोटी चम्मच चीनी की जरूरत होगी। सबसे पहले टमाटर को बीच से काट लें और उसके कटे हुए हिस्से पर चीनी डाल दें, ताकि यह एक नैचुरल स्क्रबर की तरह काम करे।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
अब इस टमाटर को सीधे अपने पैरों पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रब करें। खासतौर पर एड़ी और उंगलियों के आसपास अच्छी तरह रगड़ें, जहां डेड स्किन ज्यादा जमा होती है। करीब 5 से 10 मिनट तक स्क्रब करने के बाद पैरों को साफ पानी से धो लें और तौलिए से पोंछ लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर या फुट क्रीम लगा लें, ताकि त्वचा हाइड्रेट बनी रहे। टमाटर में मौजूद प्राकृतिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की टैनिंग कम करने में मदद करते हैं, जबकि चीनी डेड स्किन को हटाकर त्वचा को साफ और स्मूद बनाती है। इस स्क्रब को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे पैरों की त्वचा मुलायम, साफ और चमकदार नजर आने लगती है।
कुदरती निखार के लिए बाजार से क्यों खरीदें, इस तरह घर पर बनाएं ताजा और शुद्ध गुलाब जल
इसके लिए 1-2 कप साफ गुलाब की पंखुड़ियां ले लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब एक पैन में पंखुड़ियों को डाल दें और उसमें इतना पानी डालें कि वे पूरी तरह डूब जाएं।





