Saturday, April 25, 2026
Health

पेट के निचले हिस्से में दर्द को नजरअंदाज न करें महिलाएं, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द हो जाता है. पीरियड्स के दौरान ये दर्द होता है. ये दर्द कभी -कभी गैस के कारण भी हो जाता है, लेकिन अगर ये समस्या लगातार बनी हुई है तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा दर्द कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता. है. पेट के निचले हिस्से में दर्द होना किन बीमारियों का लक्षण है और इससे बचाव कैसे करें इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

पेट के निचले हिस्से में दर्द को नजरअंदाज न करें महिलाएं, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट के निचले हिस्से में दर्द को नजरअंदाज न करें महिलाएं, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में महिला रोग विभाग की पूर्व डॉ. सलोनी चड्ढ़ा बताती हैं कि महिलाओं अकसर पेट के निचले हिस्से के दर्द को नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन अगर ये दर्द लंबे समय से बना हुआ है तो इसपर ध्यान देना जरूरी है.

पेट के निचले हिस्से में दर्द किन बीमारियों का लक्षण है?

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज महिलाओं में होने वाली एक ऐसी समस्या है जिसमें पेट के निचले हिस्से और नाभी के पास दर्द होता है. ये उन महिलाओं के साथ होता है जो असुरक्षित यौन संबंध बनाती हैं. इसमें हल्का डिस्चार्ज के साथ पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है. इस समस्या को कुछ दवाओं के जरिए काबू में किया जाता है.

ओवेरियन सिस्ट

आजकल महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट की बीमारी भी काफी आम हो गई है. पीसीओडी और पीसीओएस में ये होता है. इसके कारण भी पेट के निचले हिस्से मे दर्द बना रहता है. कई बार यह बिना लक्षण के भी होता है, लेकिन दर्द बढ़ने पर जांच जरूरी है. इसका समय पर इलाज कराना जरूरी है, नहीं तो ये बाद में गंभीर समस्या भी बन सकती है.

एंडोमेट्रियोसिस

एंडोमेट्रियोसिस तब होता है जब यूट्रस की अंदरूनी परत यूट्रस के बाहर भी बनने लगती है और ओवरी के रास्ते को ब्लॉक करने की कोशिश करती है. इस समस्या में पीरियड्स के दौरान तेज दर्द और पेट के निचले हिस्से में भी दर्द बना रहता है. इस बीमारी को अगर समय पर काबू न करें तो ये बांझपन का भी कारण बन सकती है.

यूरिन इंफेक्शन

पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना और पेट के निचले हिस्से में दर्द होना यूरिन इंफेक्शन के कारण हो सकता है. ये पर्सनल हाईजीन का ध्यान न देने से होता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply