Sunday, May 31, 2026
BusinessViral

पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल 95 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े तेल के दाम

पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल 95 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े तेल के दाम

देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. पिछले 11 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी होने से दिल्ली में इसकी कीमत प्रति लीटर 102.12 रुपये हो गया है. देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया है. जबकि डीजल की कीमत 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं, इस तरह से अब डीजल 95.20 रुपये में मिलेगा.

Khabar Monkey

पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल 95 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े तेल के दाम
पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल 95 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े तेल के दाम

मध्य पूर्व में संकट शुरू होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई को पहली बार इजाफा किया गया था, तब दोनों ईंधनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई. इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई. फिर शनिवार को तेल के दाम बढ़ा दिए गए. अब चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये से अधिक की वृद्धि कर दी गई है.

इससे पिछले हफ्ते भी पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाई गई थी. पिछले 10 दिनों से भी कम समय में शनिवार को तीसरी बार तेल के दाम में इजाफा किया गया. तब पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. इस बढ़ोतरी के बाद 10 दिनों के अंदर पेट्रोल एवं डीजल के दाम देशभर में करीब पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए.

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ वाहन ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की कीमत में भी शनिवार को एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है. इस तरह से पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के दाम कुल 4 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply