CrimeViral

पुलिस कमिश्‍नर को ही 3 घंटे में 40 बार छेड़ दिया, ‘मैडम सर’ को सादी वर्दी में सड़क पर निकलना पड़ गया भारी!

पुलिस कमिश्‍नर को ही 3 घंटे में 40 बार छेड़ दिया, ‘मैडम सर’ को सादी वर्दी में सड़क पर निकलना पड़ गया भारी!

साधारण से सफेद सवार सूट में एक महिला मलकाजगिरी इलाके के एक फुटपाथ पर खड़ी थी. मौके से निकलने वाले तमाम शख्‍स इस महिला को देखते और दिल का जहर मुंह से उगल कर चले जाते. साधारण सी दिखने वाली इस महिला के साथ यह घटना एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन घंटे के छोटे से अंतराल में 40 बार हुई. जी हां, अब आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि इस शहर की सड़कों पर रात में घर से निकलने वाली महिलाओं को किन हालात का सामाना करना पड़ता होगा.

खैर, इस खबर में हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, वह दिखने में जरूर साधारण लग रहीं थीं, लेकिन उनका रुतबा शहर में बेहद खास था. करीब तीन घंटे तक शहर में हालात का मुआयना करने के बाद यह महिला अपने असली अवतार में आई. उन्‍होंने अपना फोन निकाल कर किसी को फोन किया. फोन कटने के बाद कुछ ही मिनट बीते होंगे, सायरन बजाती हुई पुलिस की तमाम गाडि़या इस महिला की दिशा में निकल गई. हालात कुछ यूं हो गए कि शहर भर की पुलिस लगभग हड़कंप सा मच गया.

सच जान पैरों तले खिसकी जमीन

कुछ देर के बाद इलाके के तमाम बड़े पुलिस असफर इस महिला के सामने हाथ बांधे चारों तरफ खड़े थे. सभी की गर्दन झुकी हुईं थी और यह महिला अपने ही अंदाज में इन पुलिस अधिकारियों की अच्‍छी तरह से आरती उतारे जा रहीं थी. यह नजारा देखकर न केवल स्‍थानीय लोगों की आंखे चौड़ी हो गई, बल्कि कुछ देर पहले महिला फफ्तियां कसकर निकले लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. एक ने बड़ी हिम्‍मत करके मौके पर मौजूद एक कॉन्‍स्‍टेबल से पूछा- कौन हैं ये मैडम.

जवाब सुनकर सभी सन्‍न रहे गए. यह महिला कोई और नही, बल्कि मलकाजगिरी की नई पुलिस कमिश्‍नर सुमति थीं. पुलिस कमिश्‍नर समुति से निर्देश मिलने के बाद उन सभी लोगों की पहचान की गई, जो फफ्तियां कस कर निकले थे. एक-एक कर सभी की धरपकड़ शुरू हो गई. हालांकि, पुलिस कमिश्‍नर सुमति ने एक नया निर्देश देकर पुलिस कर्मियों को एक बार फिर चौंका दिया. पुलिस कमिश्‍नर का साफ निर्देश था कि किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाएगा, बल्कि उनकी काउंसलिंग कर छोड़ दिया जाए.

घटना के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पता चला कि पुलिस कमिश्‍नर सुमति रात करीब 12:30 बजे से 3:30 बजे के बीच बस स्टॉप पर रहीं. इन तीन घंटों के भीतर करीब 40 लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश की. इनमें से कई नशे में लग रहे थे. कुछ पर गांजे के नशे में होने का शक था. हैरान करने वाली बात यह थी कि पुलिस कमिश्‍नर से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वालों में ज्‍यादातर युवा, छात्र और नौकरीपेशा लोग शामिल थे.

Leave a Reply