Mini Pizza Recipe: बच्चों को पिज्जा खाना बहुत पसंद होता है। आए-दिन बच्चे इसे खाने की जिद्द करते रहते हैं। हर बार इसे बाहर से ऑर्डर करना संभव नहीं है। एक तो यह हेल्दी नहीं होता है और महंगा भी पड़ता है। ऐसे में जब बच्चे पिज्जा खाने की जिद्द करें तो आप ब्रेड, सूजी, बेसन जैसी चीजों से घर पर मिनी पिज्जा बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो बहुत चीजों की जरूरत पड़ती है और न ही बहुत ज्यादा समय मिलता है। आइए जानें इसकी दो रेसिपी।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1/4 कटोरी बेसन
2 चम्मच सूजी
1 बड़ा चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच चींज स्प्रेड
1 कटोरी कटी हुई सब्जियां – प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, मक्का के दाने, मटर
1/4 चम्मच हल्दी
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
सबसे पहले बेसन में सूजी, नमक और हल्दी मिला लें। इसके बाद दही डालें। सभी चीजों को मिक्स करके गाढ़ा घोल बना लें। फिर आपको कटी हुई सब्जियों को इसमें डालना है। ऊपर से काली मिर्च डाल दें। फिर आती है बारी पैन गरम करने की। इसमें बेसन वाला मिश्रण चम्मच की सहायता से डालें। इसे आपको दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लेना है। फिर छोटे-2 पित्जा बेस बना लें। जब यह बन जाएं तो ऊपर से चींज लगाएं। ऊपर से मिक्स सब्जियां डालें। फिर पैन में रखकर 2 मिनट सेंक लें।
मिनी पिज्जा बनाने की दूसरी रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
Khabar Monkey
4 ब्रेड
4 चम्मच पिज़्ज़ा सॉस
4 चम्मच प्याज़
1 टमाटर
1 हरी, लाल शिमला मिर्च
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
4 चम्मच टमाटर सॉस
आवश्यकता अनुसार मोजेरेला चीज
सबसे पहले ब्रेड को गोल-गोल काट लें। फिर इसके ऊपर आपको पिज्जा सॉस लगाना है। इसे चम्मच से ब्रेड पर अच्छे से लगाएं। फिर ऊपर से प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च समान रूप से डाल दें। इसके बाद काली मिर्च पाउडर थोड़ा थोड़ा डालें। अब आपको इसके ऊपर टमाटर सॉस और चीज डालना है। फिर एक पैन को गरम करें। आंच को हल्की रखें। इसमें तैयार ब्रेड पिज्जा रखें। फिर 5 मिनिट या चीज के पिघलने तक ढक्कन लगाकर पकाएं।












