रविवार, 20 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor Fire Accident: बिजनौर में पटाखा फैक्टरी के वेस्ट में आग, जंगल में घास काटने गए 2 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर​ | Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में पहला एविक्शन, रोहैद खान हुए घर से बेघर; नॉमिनेशन के बाद शो में आया बड़ा ट्विस्ट​ | UP में मंत्रियों की नाराजगी का असर, अपर मुख्य सचिव समेत 10 IAS का ट्रांसफर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पासपोर्ट लेकर गया पति, 40 लाख भी गायब… वृंदावन में बांग्लादेशी महिला से क्या हुआ?​

मथुरा के वृंदावन में दर्शन के लिए भारत आई एक बांग्लादेशी महिला ने अपने पति पर करीब 50 लाख रुपये की ठगी और धोखाधड़ी कर फरार होने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसका पति उसे वृंदावन में छोड़कर करीब 40 लाख रुपये नकद और लगभग 10 लाख रुपये के सोने के […]

मथुरा के वृंदावन में दर्शन के लिए भारत आई एक बांग्लादेशी महिला ने अपने पति पर करीब 50 लाख रुपये की ठगी और धोखाधड़ी कर फरार होने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसका पति उसे वृंदावन में छोड़कर करीब 40 लाख रुपये नकद और लगभग 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर चला गया. मामले में पीड़िता ने वृंदावन थाने में तहरीर देकर पुलिस से पति का पता लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पीड़िता की पहचान लीपी रानी पाल के रूप में हुई है. उसने अपनी शिकायत में पति डॉ. प्रमोद चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के मुताबिक, वह बांग्लादेश की रहने वाली है और पति के साथ भारत में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आई थी. उसका आरोप है कि यात्रा के दौरान पति उसके पास मौजूद नकदी और गहनों को लेकर अचानक गायब हो गया.

पहले पति की मौत के बाद प्रमोद से किया प्रेम विवाह

महिला के अनुसार, उसके पहले पति की वर्ष 2014 में लिवर कैंसर के चलते मौत हो गई थी. इसके बाद उसने ढाका में रहने वाले प्रमोद चक्रवर्ती से प्रेम विवाह किया. शादी के करीब छह महीने बाद दोनों भारत आए.

महिला का कहना है कि वह और प्रमोद 8 सितंबर को कोलकाता के रास्ते वृंदावन पहुंचे थे. यहां दोनों ने कई मंदिरों में दर्शन किए. कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन 12 सितंबर को अचानक उसके पति ने जरूरी काम का हवाला दिया और उसका पासपोर्ट वीजा लेकर वहां से चला गया.

पासपोर्टवीजा लेकर गया पति, फिर नहीं लौटा

पीड़िता का आरोप है कि प्रमोद के जाने के बाद उसने लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पति वापस नहीं लौटा. कुछ समय बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया. महिला के मुताबिक, इसके बाद उसके पति के व्हाट्सऐप अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज भेजकर उसके एक्सीडेंट की जानकारी दी.

पीड़िता ने कथित हादसे की तस्वीर और अन्य जानकारी मांगी, लेकिन उसका कहना है कि उसे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. इससे उसे पति के साथ हुई घटना को लेकर संदेह और चिंता बढ़ गई.

16 सितंबर को वृंदावन थाने पहुंची महिला

महिला के मुताबिक, वह 16 सितंबर को वृंदावन थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. उसका कहना है कि पति के चले जाने के बाद वह भारत में अकेली रह गई है और उसके पास रहनेखाने के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं हैं. महिला ने पुलिस से पति का पता लगाने और उसके साथ कथित तौर पर हुई धोखाधड़ी की जांच करने की मांग की है.

पीड़िता ने स्थानीय प्रशासन के अलावा बांग्लादेश सरकार से भी मदद की अपील की है. उसने अपने पति का पता लगाने और मामले में न्याय दिलाने की मांग की है.

पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला के पति के साथ वास्तव में क्या हुआ और उसके लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. साथ ही नकदी और आभूषणों से जुड़े दावों की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY