Viral

पानी में नींबू-शहद मिलाकर पिएं, रोज खाली पेट पीने से क्या होता है, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

शहद को पुराने जमाने से ही सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू और शहद का मिश्रण भी आपकी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकता है? अगर आप नींबू और शहद का पानी पीने के जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में नहीं जानते हैं, तो आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर नींबू और शहद के पानी को सुबह-सुबह खाली पेट पीना शुरू कर देंगे।

पानी में नींबू-शहद मिलाकर पिएं, रोज खाली पेट पीने से क्या होता है, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर
पानी में नींबू-शहद मिलाकर पिएं, रोज खाली पेट पीने से क्या होता है, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

वेट लॉस में कारगर- नींबू और शहद का पानी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। यही वजह है कि वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए नींबू और शहद का पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए भी इस नेचुरल ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। नींबू और शहद का पानी पीने से डिहाइड्रेशन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

बढ़ाए ऊर्जा- विटामिन सी से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को रेगुलरली पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनर्जी लेवल को बूस्ट करने के लिए भी नींबू और शहद का पानी पिया जा सकता है। अगर आप गले की खराश से राहत पाना चाहते हैं, तो भी नींबू और शहद के पानी को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- नींबू और शहद के पानी को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नींबू और शहद का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। एक गिलास गुनगुने या फिर सादे पानी में हाफ नींबू का रस और एक छोटी स्पून शहद को मिक्स कर खाली पेट पी जाएं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply