SportsViral

पाकिस्तान नहीं जाएंगे ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी की साजिश नाकाम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक और साजिश नाकाम हो गई है। पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी के मुंह पर करारा तमाचा पड़ा है, जिसे वे आने वाले कई साल तक याद रखेंगे। मोहसिन की कोशिश आईपीएल में व्यवधान डालने की थी, लेकिन अब ​क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जो बयान दिया गया है, उससे साफ है कि बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। इससे पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। 

Khabar Monkey

पाकिस्तान नहीं जाएंगे ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी की साजिश नाकाम
पाकिस्तान नहीं जाएंगे ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी की साजिश नाकाम

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से खेली जाएगी वनडे सीरीज

दरअसल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। अचानक इसका शेड्यूल आज यानी गुरुवार सुबह ही जारी कर दिया गया। पता चला कि 30 मई को पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। इससे एक दि​न पहले ही बीसीसीआई ने आईपीएल प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल जारी किया था। उसमें कहा गया था कि 31 मई को इसका फाइनल होगा। इसके बाद अचानक पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल आ गया, इससे साजिश की बू आती है। टाइमिंग तो देखिए इसकी क्या है। 

आईपीएल प्लेऑफ में जाने वाली टीमों के​​ खिलाड़ी नहीं जाएंगे पाकिस्तान

मान जा रहा है कि पीसीबी की कोशिश आईपीएल में बाधा डालने की थी। जो अब नाकाम हो गई है। पीसीबी माना रहा था कि वनडे सीरीज होगी, इसलिए ऑस्ट्रेलिया के सारे खिलाड़ी पाकिस्तान चले आएंगे और आईपीएल का फाइनल उतना चमकदार नहीं रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और वे फाइनल भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि आईपीएल फाइनल में जो भी टीमें जाएंगी, उसमें खेल रहे प्लेयर्स को पाकिस्तान आने की जरूरत नहीं है। 

ऑस्ट्रेलिया स्टार प्लेयर्स आईपीएल में खेलेंगे

पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं। इसी टीम से ट्रेविस हेड खेलते हैं। जोश हेजलवुड आरसीबी से खेलते हैं और दिल्ली कैपिटल्स में मिचेल स्टार्क हैं। इन सभी की टीमों के प्लेऑफ में जाने की संभावना है और हो सकता है कि वे फाइनल भी खेलते हुए दिखई दें। ऐसे में ये सभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज पूरी होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश जाएगी, जहां नौ जून से तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसमें इन प्लेयर्स की वापसी हो सकती है। हां, जो टीमें आईपीएल प्लेऑफ में नहीं जाएंगी, उनके प्लेयर्स पाकिस्तान जाकर वनडे सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply