EntertainmentViral

‘पहले खुद नशे में युवाओ को धकेला’, एंटी ड्रग कैंपेन पर जसबीर जस्सी ने हनी सिंह पर साधा निशाना

पंजाबी सिंगर हनी सिंह इन दिनों एंटी ड्रग कैंपेन से जुड़ने के बाद लगातार चर्चाओं में बने हुए है। हाल ही में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की और युवाओं को दी। अब इस मामले में सिंगर जसबीर जस्सी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने हनी सिंह पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह देखकर दुख हुआ कि हनी सिंह को इस मुहिम का हिस्सा बनाया गया। चलिए बताते है जसबीर जस्सी ने क्या कहा।

Khabar Monkey

‘पहले खुद नशे में युवाओ को धकेला’, एंटी ड्रग कैंपेन पर जसबीर जस्सी ने हनी सिंह पर साधा निशाना
‘पहले खुद नशे में युवाओ को धकेला’, एंटी ड्रग कैंपेन पर जसबीर जस्सी ने हनी सिंह पर साधा निशाना

सिंगर हनी सिंह के जीवन में एक समय वह भी जब वो नशे की लत के आगे मजबूर हो गए थे लेकिन अब वह सरकार के साथ मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई में आगे आए है इतना ही नहीं उन्होंने युवाओं से अपील भी की है कि युवाओं को नशा छोड़कर दूध पीना चाहिए।

जसबीर जस्सी का हनी सिंह पर निशाना

नशे के विरोध में शुरू हुए इस अभियान में हनी सिंह के जुड़ते ही पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने उन पर तंज कसते हुए कहा, ‘वह आमतौर पर राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से बचते हैं, लेकिन यह मामला पंजाब से जुड़ा होने की वजह से उनके दिल के बेहद करीब है।’

‘जिन लोगों ने पंजाब के युवाओं को इस दलदल में धकेला, वे पंजाब के नौजवानों के रक्षक या एंबेसडर नहीं हो सकते। ऐसा लगता है जैसे जानबूझकर पंजाब को उकसाने की कोशिश की जा रही है। आप पंजाब को बचाना चाहते हैं या भड़काना चाहते हैं?’

‘दिल्ली, मुंबई या बड़े शहरों में रहने वाले लोग पंजाब की संस्कृति को पूरी तरह नहीं समझ सकते। सिर्फ एक लोकप्रिय चेहरा पूरे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करता। हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी मत समझिए। जिन लोगों को आप आगे बढ़ा रहे हैं, चाहे वे राजनीतिक हों या नहीं, उन्हें पंजाब के लोग पसंद नहीं करते।’

हनी सिंह और तरुण चुघ की मुलाकात

हनी सिंह ने कहा कि वह बीजेपी और तरुण चुघ के साथ मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान में काम करेंगे और युवाओं को इस खतरनाक लत से बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। दरअसल, तरुण चुघ के साथ हनी सिंह का एक वीडियो देखा गया था जिसमें तरुण चुघ ने कहा था कि अगर हनी सिंह अपने जीवन में नशे की लत से निकल कर आ सकते है तो कोई भी आम इंसान ऐसा कर सकता है। उन्होंने हनी सिंह से अपील की थी कि वह अपने गानों और शब्दों की मदद से पंजाब के युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply