विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच जहां राजनीतिक हलचल तेज है. वहीं, आर्थिक ताकत को लेकर भी इन राज्यों की तुलना दिलचस्प हो जाती है. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम ये चारों राज्य देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन सवाल यह है कि GDP यानी सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के मामले में कौन सा राज्य सबसे आगे है? आंकड़ों के आधार पर देखें तो इन राज्यों के बीच आर्थिक अंतर साफ नजर आता है.

4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम के विधानसभा चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं. राजनीतिक समीकरणों के बीच इन राज्यों की आर्थिक स्थिति भी चर्चा का विषय बन गई है. अगर GDP यानी Gross State Domestic Product (GSDP) के आधार पर तुलना करें, तो इन चारों राज्यों में तमिलनाडु सबसे आगे नजर आता है.
तमिलनाडु
तमिलनाडु का GSDP 2026-27 के अनुमान के अनुसार करीब 40.6 लाख करोड़ रुपये है. यह राज्य औद्योगिक विकास, ऑटोमोबाइल सेक्टर, IT इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देश में अग्रणी है. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था ने इसे शीर्ष पर पहुंचाया है.
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल का GSDP लगभग 21.5 लाख करोड़ रुपये के आसपास है. यह राज्य कृषि, सेवा क्षेत्र और MSME सेक्टर में मजबूत पकड़ रखता है. कोलकाता जैसे बड़े शहर की वजह से यहां व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है.
केरलम
केरलम का GSDP करीब 16-16.5 लाख करोड़ रुपये आंका गया है. यह राज्य सेवा क्षेत्र, खासकर पर्यटन और प्रवासी भारतीयों से आने वाले रेमिटेंस के कारण आर्थिक रूप से मजबूत बना हुआ है.
असम
असम का GSDP लगभग 7.4-7.5 लाख करोड़ रुपये के बीच है. यह राज्य मुख्य रूप से कृषि, चाय उद्योग और तेल-गैस संसाधनों पर निर्भर है. इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास में अभी भी सुधार की जरूरत है, लेकिन उत्तर-पूर्व का यह राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है.
Khabar Monkey
GDP क्या है?
GDP किसी राज्य या देश में एक निश्चित समय के दौरान उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य होता है. यह किसी भी अर्थव्यवस्था की ताकत को मापने का सबसे महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है.
–





