CrimeViral

पत्नी और मामा का संबंध से टूटा युवक, दो दिन बाद सामने आया Clip तो हिल गया परिवार!

पत्नी और मामा का संबंध से टूटा युवक, दो दिन बाद सामने आया Clip तो हिल गया परिवार!
पत्नी और मामा का संबंध से टूटा युवक, दो दिन बाद सामने आया Clip तो हिल गया परिवार!

चूरू : राजस्थान के चूरू जिले से रिRaश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और मामा के कथित अवैध संबंधों से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने एक भावुक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और मामा को सख्त सजा देने की अपील की।

वीडियो सामने आने के बाद बदली जांच की दिशा
मीडिया रिपोर्ट्स में थानाधिकारी गौरव खिडिया के अनुसार, 27 दिसंबर को गांव बछरारा के खेत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। उस समय परिजनों ने पुलिस में आकस्मिक मृत्यु (मर्ग) दर्ज कराई थी। लेकिन दो दिन बाद जब मृतक का सुसाइड वीडियो पुलिस को सौंपा गया, तो मामला पूरी तरह पलट गया। इसके बाद पुलिस ने जांच का तरीका बदलते हुए अब गंभीर धाराओं में पड़ताल शुरू कर दी है। रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिडिय़ा के अनुसार, ‘मृतक द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।’

‘पत्नी और मामा के रिश्तों ने तोड़ दिया’- वीडियो में छलका दर्द
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय मृतक ने वीडियो में कहा कि उसकी शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी और शादी के चार महीने बाद ही उसकी पत्नी और मामा के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। उसने सास-ससुर और मामा से हाथ जोडक़र गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। मौत को गले लगाने वाले युवक ने वीडियो में कहा, ‘मैं एक गरीब परिवार से हूं। मेरे मामा तीन बच्चों के पिता हैं। इस अपमान और मानसिक पीड़ा के कारण मैं यह कदम उठा रहा हूं। पुलिस-प्रशासन दोनों को सख्त सजा दे।’

Leave a Reply