आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला धर्मशाला में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच होना है। मैच से एक घंटे पहले अचानक टीम के कप्तान बदलने की जानकारी सामने आई। टाइम्स ऑफ इंडिया की जानकारी से पता चला कि जितेश शर्मा इस मैच में आरसीबी की कप्तानी करेंगे। रजत पाटीदार चोट के कारण धर्मशाला पहुंचे भी नहीं हैं।
Khabar Monkey

इस मैच में पंजाब के लिए करो या मरो जैसी जंग होने वाली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने लगातार पांचों मैच गंवाए हैं। अगर टीम एक मैच और हारी तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। जबकि आरसीबी की दावेदारी एकदम ठोस है और टीम प्लेऑफ के टिकट से बस एक जीत दूर है। यह मैच कांटे का होने वाला है और इसमें रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।
खबर में अपडेट जारी है…





