SportsViral

पंजाब किंग्स के लिए आई राहत भरी खबर, मैच से पहले LSG को लगा तगड़ा झटका

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और इसी बीच पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करो या मरो के मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के दो स्टार विदेशी खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं, जिससे पंजाब किंग्स की राह आसान होती नजर आ रही है।

पंजाब किंग्स के लिए आई राहत भरी खबर, मैच से पहले LSG को लगा तगड़ा झटका
पंजाब किंग्स के लिए आई राहत भरी खबर, मैच से पहले LSG को लगा तगड़ा झटका

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 23 मई को होने वाले मुकाबले से पहले खबर है कि मिचेल मार्श LSG कैंप छोड़ चुके हैं। हालांकि, उनके बाहर होने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन क्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टीम के साथ मौजूद नहीं हैं। इससे पहले एडन मारक्रम भी निजी कारणों से अपने देश लौट चुके हैं। कप्तान ऋषभ पंत ने खुद इसकी पुष्टि की थी। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है, क्योंकि LSG की बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा योगदान इन्हीं खिलाड़ियों का रहा था। खासकर मिचेल मार्श इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं।

Khabar Monkey

LSG के सबसे बड़े मैच विनर रहे मार्श

मिचेल मार्श IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 पारियों में 563 रन बनाए हैं। पिछले तीन मैचों में उन्होंने लगातार 90 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं, जिसमें RCB के खिलाफ 111 रन की मैच जिताऊ पारी भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने CSK के खिलाफ 90 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 96 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि उस मैच में वैभव सूर्यवंशी की 93 रन की पारी के चलते LSG को हार झेलनी पड़ी थी। मार्श की गैरमौजूदगी में LSG को नई ओपनिंग जोड़ी तलाशनी होगी। युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी को जोश इंग्लिश के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। कुलकर्णी ने इस सीजन सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 17 रन बनाए थे।

पंजाब के पास आखिरी मौका

पंजाब किंग्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। श्रेयस अय्यर की टीम को हर हाल में LSG को हराना होगा। इसके अलावा उसे उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस से हार जाए और कोलकाता नाइट राइडर्स भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज न करे। जहां पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं LSG की कोशिश आखिरी स्थान से बचने और पॉइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचने की होगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply