Sunday, May 31, 2026
CrimeViral

निभाना नहीं था तो… Insta पर स्टेटस लगाया और दे दी जान, एक साल पहले की थी लव मैरिज

निभाना नहीं था तो… Insta पर स्टेटस लगाया और दे दी जान, एक साल पहले की थी लव मैरिज
निभाना नहीं था तो… Insta पर स्टेटस लगाया और दे दी जान, एक साल पहले की थी लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने पत्नी से परेशान एक युवक ने खुदकुशी कर ली है. सुसाइड से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक भावुक स्टेटस लगाया है. इसमें उसने ना केवल अपना दर्द बयां किया है, बल्कि प्यार को ही सबकुछ मान लेने वाले युवाओं को संदेश भी दिया है. युवक ने लिखा है कि ‘हो सके तो माफ करना सभी लोग. गुड बाय, मेरी विनती है कि अगर निभाने की क्षमता ना हो तो प्यार मत करना. लड़कों की जिंदगी खराब कर अपने मां–बाप का साथ देने वालों मुबारक हो तुम्हारी जिंदगी…’

मामला कानपुर कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र का है. युवक के परिजनों ने इस घटना के लिए युवक की पत्नी को जिम्मेदार बताया है. आरोप लगाया कि 5 महीने से उसकी पत्नी मायके में जाकर बैठी थी. उल्टा वहीं से ससुराल वालों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी. इससे परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर ली. पनकी गंगागंज में रहने वाले युवक अमन के पिता ओम प्रकाश द्विवेदी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है.

पिछले साल किया लव मैरिज

ओमप्रकाश द्विवेदी के मुताबिक घर वालों की मर्जी के खिलाफ अमन ने पिछले साल जुलाई 2025 में फतेहपुर के खजुहा में रहने वाली युवती से प्रेम-विवाह किया था. बेटे की जिद के आगे परिवार भी झुक गया और इस शादी को सहमति दे दी. अमन के बड़े भाई पवन के मुताबिक शादी के बाद कुछ दिनों तक तो ठीक रहा, लेकिन बाद में दिक्कत शुरू हो गई. शादी के पांच माह बाद 22 दिसंबर को अमन की पत्नी का एमकॉम का एग्जाम था. ऐसे में अमन उसे लेकर फतेहपुर गया. वहां से वापस लौटने के बाद उसकी पत्नी अपने भाई को बुलाकर जेवर आदि समेट कर मायके चली गई.

कोर्ट तक पहुंचा विवाद

पवन ने बताया कि अमन की पत्नी दोबारा ससुराल नहीं लौटी. अमन ने मनाने की खूब कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. आखिर में अमन ने कोर्ट में तलाक लेने का फैसला लिया और कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी. उसी समय से युवती और उसके परिवार वाले तलाक के एवज में छह लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे. यहां तक कि बीते गुरुवार को ही फैक्ट्री से लौटते समय युवती के भाई समेत अन्य लोगों ने अमन का रास्ता रोक लिया और धमकाया था.

अमन नहीं झेल पाया तनाव

पीड़ित परिवार के मुताबिक घर लौटकर अमन ने पूरी बात परिजनों को बताई. उसके बाद से ही वह तनाव में रहने लगा और इसी तनाव की वजह से उसने इंस्टाग्राम पर भावनात्मक स्टेटस लगाकर खुदकुशी कर ली है. देर रात पानी लेने पहुंची भाभी उसका शव देखा तो परिवार को जानकारी हुई. पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Leave a Reply