SportsViral

निकोलस पूरन के कॉलर पकड़ने पर क्रुणाल पंड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा “अगर उसने…

Krunal Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 50वां मैच आरसीबी (RCB) और लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम के बीच खेला गया, जहां 19 ओवर के इस मैच में एलएसजी (LSG) की टीम ने 6 रनों से जीत हासिल की. आरसीबी को इस मैच में हार मिली, लेकिन मैच के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

निकोलस पूरन के कॉलर पकड़ने पर क्रुणाल पंड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा “अगर उसने…
निकोलस पूरन के कॉलर पकड़ने पर क्रुणाल पंड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा “अगर उसने…

आरसीबी के आलराउंडर खिलाड़ी क्रुनाल पंड्या (Krunal Pandya) का कालर पकड़े एलएसजी के निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) नजर आए. जिसके बाद दोनों के “लफड़े” का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. अब खुद क्रुनाल पंड्या ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Krunal Pandya और निकोलस पूरन के बीच क्यों हुआ विवाद

आरसीबी और एलएसजी के बीच मैच के दौरान जब आरसीबी की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो उस समय उन्हें अंत में 20 रनों की जरूरत थी, उस समय क्रुनाल पंड्या (Krunal Pandya) और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद थे. हालांकि दोनों बल्लेबाज दिग्वेश राठी की गेंदबाजी पर बड़ा शॉट नहीं लगा सके, जिसके चलते आरसीबी को आखिर में नौ रन से हार का सामना करना पड़ा.

Khabar Monkey

आरसीबी की हार के बाद जब पूरन हाथ मिलाने के लिए क्रुनाल पंड्या (Krunal Pandya) के पास आए, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में पंड्या का कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद हल्का धक्का भी दिया, लेकिन यह सब दोस्ताना माहौल में हुआ था. हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे अलग अंदाज में लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

क्रुनाल पंड्या ने बताया क्यों हुआ लफड़ा

आरसीबी के आलराउंडर खिलाड़ी क्रुनाल पंड्या ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. क्रुनाल पंड्या ने कहा कि अगर सच में कोई लफड़ा होता तो बात अलग होती, लेकिन पूरन उनके भाई जैसे हैं.

क्रुनाल पंड्या ने अब इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा कि

“हमारे बीच कोई लफड़ा नहीं है. पूरन को 100 आईपीएल मैच पूरे करने पर बधाई. तुम पर गर्व है भाई, अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. वैसे मेरा बाउंसर कैसा था? इस पर पूरन ने जवाब देते हुए लिखा कि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हो और हमारे बीच सिर्फ प्यार है.”

 

Leave a Reply