HealthViral

नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं ये 5 तरह के डोसा, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

Different Types of Dosa Recipes: गर्मियों में बढ़ते तापमान की वजह से अक्सर कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन करता है। खासकर सुबह के समय पराठे या पूरी खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में कुछ हल्का खाना पाचन के लिए बेहतर होता है और इन्हें बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके लिए साउथ इंडियन डोसा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Khabar Monkey

नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं ये 5 तरह के डोसा, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद
नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं ये 5 तरह के डोसा, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

डोसा एक ऐसा फूड है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं। स्वाद से भरपूर डोसा हल्का होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी होता है। आमतौर पर इसे साधारण तरीके से बनाया जाता है। लेकिन आप इसमें कुछ नई वैरायटी ला सकते हैं। अलग-अलग फ्लेवर और स्टफिंग वाले डोसे नाश्ते का स्वाद दोगुना कर देंगे।

चुकंदर डोसा

सबसे पहले चुकंदर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें। अब इसे डोसे के घोल में डालकर मिक्स कर लें। इसमें आप काली मिर्च भी डाल सकते हैं। अब डोसे को गर्म तवे पर फैलाएं। जब यह चारों तरफ से सुनहरा हो जाए तो उसे दूसरी तरफ भी सेकें। इस डोसे पर आप आलू के मसाले की फिलिंग भी कर सकते हैं।

पालक डोसा

पालक डोसा एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है जो हर किसी को पसंद आ सकता है। इसके लिए आपको डोसे के बैटर में पालक की प्यूरी मिलानी है। इसके बाद नॉर्मल डोसे की तरह इसे बनाएं। इसमें आप अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं जो बच्चों के लिए हेल्दी नाश्ता होगा।

टमाटर डोसा

इस तरह का डोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो बड़े टमाटर को काट लेना है। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर कटे हुए टमाटर को नरम होने तक पकाना है। इन्हें ठंडा होने के बाद थोड़ा पानी मिलाकर पीस लेना है। अब पीसे हुए टमाटर का पेस्ट एक बाउल में निकालना है और इसे डोसे के बैटर में मिलाना है। इसमें हल्का सा नमक मिलाएं और डोसा तैयार करें।

ओट्स डोसा

एक पैन में ओट्स को हल्का करार होने तक भून लें और इसे ठंडा होने के बाद मिक्सर में बारीक पाउडर होने तक पीसें। अब एक बाउल में रवा, चावल का आटा, फेंटा हुआ दही, काली मिर्च का पाउडर, कद्दूकस किया अदरक, नमक और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार पतला या थोड़ा गाढ़ा घोल रख सकते हैं।

रवा डोसा

अगर आपके पास डोसे का बैटर तैयार नहीं है तो रवा डोसा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको सूजी, चावल का आटा और मसालों की जरूरत होगी। इसका कुरारा स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। इसे आप हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।

अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता बनाकर बोर हो गए हैं तो इस बार अलग तरह का डोसा बनाकर खिला सकते हैं। इनके अलावा आप चीज डोसा, पनीर डोसा, पालक डोसा, रवा डोसा आदि ट्राई कर कर सकते हैं।

Leave a Reply