EntertainmentViral

नर्स के किरदार में दिखीं कंगना, ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर में दिखाई गई 26/11 हमले के दौरान 400 मरीजों को बचाने वाले नायकों की कहानी

नर्स के किरदार में दिखीं कंगना, ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर में दिखाई गई 26/11 हमले के दौरान 400 मरीजों को बचाने वाले नायकों की कहानी

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मंगलवार को इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें अभिनेत्री नर्स के किरदार में नजर आईं हैं। बता दें कि यह मूवी साल 2008 में हुए मुंबई टेरर अटैक के दौरान नर्सों, वार्ड बॉय, लिफ्ट ऑपरेटर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स समेत कई असली नायकों की कहानी दिखाने वाली है, जिन्होंने अपनी परवाह किए बिना दूसरों लोगों की मदद और लगभग 400 जान बचाई।

Khabar Monkey

नर्स के किरदार में दिखीं कंगना, ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर में दिखाई गई 26/11 हमले के दौरान 400 मरीजों को बचाने वाले नायकों की कहानी
नर्स के किरदार में दिखीं कंगना, ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर में दिखाई गई 26/11 हमले के दौरान 400 मरीजों को बचाने वाले नायकों की कहानी

कैसा है फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर

ट्रेलर में एक बार फिर कंगना रनौत का शानदार अभिनय देखने को मिला। लगभग 2 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत मुंबई में हुए 2008 के आतंकी हमले से होती है। इसके बाद ट्रेलर में देखने को मिलता है कि मरीजों की देखभाल के साथ-साथ उन्हें परिवार की उम्मीदों और अपने काम की अनदेखी का भी सामना करना पड़ता है। कंगना रनौत का किरदार उनकी नाराजगी जाहिर करते हुए कहता है कि जब अपना परिवार ही इज्जत नहीं करता, तो बाहर वालों से क्या उम्मीद करें।

यह भी पढ़ें:

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब पास के सीएसएमटी स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की खबर मिलती है। इसके बाद घायल और डरे-सहमे लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगते हैं, जिससे वहां की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जैसे-जैसे हालात बिगड़ते हैं, अस्पताल के अधिकारी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए कहते हैं, लेकिन कंगना का किरदार सवाल उठाता है कि क्या किसी आतंकी हमले के दौरान ऐसे प्रोटोकॉल मायने रखते हैं।

अस्पताल में नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों के भरे होने के कारण, स्टाफ खतरे के बावजूद वहीं रुकने का फैसला करता है। जब हमलावर अस्पताल में घुसते हैं और बिजली चली जाती है, तो नर्सों को मरीजों की रक्षा करने, घायलों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने और अंधेरे में भी जरूरी सेवाओं को चालू रखते हुए दिखाया गया है। यह ट्रेलर एक जबरदस्त ‘सर्वाइवल ड्रामा’ में बदल जाता है, जो संकट में फंसे स्वास्थ्यकर्मियों के साहस और दृढ़ संकल्प को उजागर करता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेत्री फिर अपना दमदार कमबैक कर रही हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘भारत भाग्य विधाता’ को डॉ. जयंतीलाल गडा की पेन स्टूडियोज प्रस्तुत कर रही है। इसका निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स, परमहंस क्रिएशंस, यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। यह मूवी मनोज तापड़िया द्वारा लिखत और निर्देशित है, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, अमृता नामदेव, आशा शेलार, रसिका आघासे, सुहिता थट्टे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply