गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
FD Monthly Income: 10 लाख की एफडी पर हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन​ | हाइब्रिड कार में पेट्रोल भी लगता है, फिर भी माइलेज इतना ज्यादा कैसे? समझें पूरा खेल​ | प्रयागराज: बीटेक छात्रा की मौत से भड़का गुस्सा, कॉलेज के बाहर छात्रों का हंगामा; 2 घंटे जाम रहा मिर्जापुर मार्ग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दोस्ती, प्यार, धमकी और फिर सुसाइड… गाजीपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, दो भाई गिरफ्तार​

Ghazipur suicide: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर वार्ड नंबर11 में एक किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान शालिनी गुप्ता के रूप में हुई है. वह पास के एक स्कूल में पढ़ती थी. स्कूल में अनस नाम का युवक भी पढ़ता था. परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच इंस्टाग्राम […]

Ghazipur suicide: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर वार्ड नंबर11 में एक किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान शालिनी गुप्ता के रूप में हुई है. वह पास के एक स्कूल में पढ़ती थी. स्कूल में अनस नाम का युवक भी पढ़ता था. परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत होती थी और कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे.

आरोप है कि बाद में अनस शालिनी को बारबार मिलने के लिए बुलाने लगा. शालिनी ने मिलने से इनकार किया तो अनस उसे डराने और धमकाने लगा. इतना ही नहीं, वह अपने भाई के साथ शालिनी के घर पहुंचा और उसके मातापिता व परिवार के अन्य सदस्यों को भी कथित तौर पर धमकाया. मामला स्कूल के प्रिंसिपल तक पहुंचा. इसके बाद शालिनी की मां को स्कूल बुलाया गया.

शालिनी मानसिक रूप से बेहद आहत थी

स्कूल में उन्हें कथित तौर पर डांटफटकार का सामना करना पड़ा. परिजनों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से शालिनी मानसिक रूप से बेहद आहत थी. इसके बाद शालिनी ने अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट लिखा. इसमें उसने अनस के साथ बातचीत और प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की, लेकिन यह भी लिखा कि बाद में अनस के बारबार मिलने के लिए बुलाने पर उसने इनकार कर दिया था.

सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया कि इसके बाद अनस और उसका भाई उसे डरानेधमकाने लगे और इसी से आहत होकर वह यह कदम उठा रही है. सुसाइड नोट में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है. घटना का पता उस वक्त चला जब सुबह शालिनी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटकी मिली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

आरोपी अनस और उसके भाई को भेजा गया जेल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है. पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी अनस और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY