सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर​ | UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तरप्रदेश की तस्वीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अमेरिका में फिर गुजराती की हत्या: बेटी के सामने बिजनेसमैन को नकाबपोश ने गोली मारी, कैश छीनने के बाद भी दागता रहा गोलियां, फिर भागा​

Suresh Patel Shot Dead US Tennessee: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यवसायियों और स्टोर मालिकों पर हो रहे हिंसक हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक और खौफनाक वारदात में, अमेरिका के टेनेसी राज्य स्थित जैक्सन शहर में एक 56 वर्षीय गुजराती व्यवसायी सुरेश पटेल की गोली मारकर बेरहमी से हत्या […]

Suresh Patel Shot Dead US Tennessee: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यवसायियों और स्टोर मालिकों पर हो रहे हिंसक हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक और खौफनाक वारदात में, अमेरिका के टेनेसी राज्य स्थित जैक्सन शहर में एक 56 वर्षीय गुजराती व्यवसायी सुरेश पटेल की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. दर्दनाक बात यह है कि जब हथियारबंद लुटेरे ने गोलियां बरसाईं, तब सुरेश पटेल की 19 वर्षीय बेटी ठीक उनके बगल में खड़ी थी.

जैक्सन पुलिस विभाग के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना रिड्जक्रेस्ट रोड स्थित ‘रिड्जक्रेस्ट सेलर्स’ लिकर स्टोर में रात करीब 9 बजे घटी. मूल रूप से गुजरात के मेहसाणा जिले की कड़ी तालुका स्थित अखाज गांव के निवासी सुरेश पटेल के परिवार ने महज कुछ ही दिन पहले इस स्टोर का टेकओवर किया था. एक अज्ञात नकाबपोश लुटेरे ने दुकान में घुसकर गनपॉइंट पर कर्मचारियों से पैसे मांगे. कर्मचारियों द्वारा सारा कैश सौंप दिए जाने के बावजूद लुटेरे ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं. सीने और शरीर में गोलियां लगने के कारण सुरेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई.

19 साल की बेटी बालबाल बची, 70 वर्षीय कर्मचारी घायल

जिस वक्त लुटेरे ने पिस्टल से गोलियां दागीं, उस समय सुरेश पटेल की 19 वर्षीय बेटी उनके बिल्कुल पास खड़ी थी. गनीमत रही कि बेटी इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित बच गई. हालांकि, गोलीबारी के दौरान दुकान में मौजूद 70 वर्षीय एक बुजुर्ग कर्मचारी घबराहट में नीचे गिर गए, जिससे उनकी कलाई की हड्डी टूट गई.

पेंटबॉल मास्क पहनकर आया था कातिल; पुलिस कर रही तलाश

जैक्सन पुलिस के मुताबिक, हत्यारा एक अश्वेत व्यक्ति था जिसने ग्रे रंग की हुडी, जींस और काले रंग के बूट पहन रखे थे. पहचान छिपाने के लिए उसने अपने चेहरे पर ‘पेंटबॉल’ स्टाइल का मास्क लगा रखा था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद रंग की सेडान कार में बैठकर फरार हो गया. पुलिस ने हत्यारे की तलाश में बड़े पैमाने पर मैनहंट शुरू कर दिया है.

अमेरिका में गुजराती समुदाय पर लगातार हमले

अमेरिका में देर रात तक चलने वाले कंविनियंस और लिकर स्टोर्स में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं:

मई 2025: टेनेसी के एक गैस स्टेशन पर लूट के दौरान 30 वर्षीय परेश उर्फ प्रिंस पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

जून 2025: वर्जीनिया के नॉरफॉक में गुजराती महिला मेघना पटेल की उनके ही स्टोर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

सितंबर 2025: चारोतर क्षेत्र की रहने वाली किरण पटेल पर स्टोर में घुसे लुटेरे का विरोध करने पर पार्किंग लॉट में गोलियां बरसाई गई थीं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY