Viral

दफ्तर में घुसा और खूबसूरत एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा, खुद का भी गला रेता

दफ्तर में घुसा और खूबसूरत एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा, खुद का भी गला रेता

मोहाली: Mohali Dimple Murder Video: दफ्तर में अपनी डेस्क पर बैठ कर काम कर रही एक लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, शुरुआती वार के बाद जब लड़की संभल कर जान बचाने के लिए भागी तो फिर गेट के पास पकड़ कर उसपर कई हमले, लोग बचाने आए फिर भी आरोपी हमला करता रहा… लव अफेयर में बेक्रअप के एक सनकी आशिक की यह दिल दहलाने वाली वारदात पंजाब के मोहाली से सामने आया है.

दफ्तर में घुसा और खूबसूरत एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा, खुद का भी गला रेता
दफ्तर में घुसा और खूबसूरत एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा, खुद का भी गला रेता

जहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की डिंपल की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई. डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला उसके साथ काम करने वाले हरविंदर उर्फ हैरी ने की. डिंपल पर कई हमले के बाद हैरी ने खुद भी गला रेत कर जान देने की कोशिश की. लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया. इस हमले का CCTV वीडियो भी सामने आया है.

दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई. जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Khabar Monkey

तीन साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप
पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे. यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती. करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे. इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई. हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था.जिसके बाद से हैरी डिंपल से खुन्नस खाए बैठा था. इसी बीच उसने डिंपल पर जानलेवा हमला कर दिया.

रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफलता नहीं
बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी हैरी काफी टूट गया था. वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था. उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई. ऐसे में वह काफी परेशान हो गया.

Leave a Reply