बॉबी देओल इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। वो जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पिता अभिनेता धर्मेंद्र को भी याद किया। उन्होंने बताया कि ‘एनिमल’ फिल्म में उन्हें नेगेटिव रोल में देख धर्मेंद्र चौंक गए थे।

बॉबी देओल ने सलमान खान की ‘रेस 3’ और प्रकाश झा की ‘आश्रम’ से सालों बाद दमदार वापसी की थी। इसके बाद 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ में निभाए गए उनके खूंखार विलेन के किरदार ने उन्हें अलग मुकाम पर पहुंचा दिया।
इस फिल्म ने बॉबी के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स के रास्ते खोल दिए। हालांकि, बॉबी देओल के पिता उनके इस किरदार को लेकर असहज थे। मगर जब उनकी ये फिल्म और उनका किरदार हिट हुआ तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ।
Khabar Monkey
शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में बात करते हुए बॉबी ने कहा,”जब मुझे संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया, तो उन्होंने कहा- ‘इस फोटो में तुम्हारा एक्सप्रेशन मुझे बहुत पसंद आया और मैं तुम्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता हूं।’”
ऐसा था धर्मेंद्र का रिएक्शन
को पता चला कि उनका बेटा फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहा है, तो वो हैरान हो गए। बॉबी ने कहा, “एनिमल जब लगी, पापा ने कहा, तू विलेन है? मैंने कहा, हां जी पापा, लेकिन अच्छा रोल है पापा।” बॉबी ने बताया कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ के लिए भी उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के कहने पर ही हां कही थी।
बता दें कि बॉबी देओल ‘एनिमल’ के बाद लगातार अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। साल 2025 में वो आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज The Ba***ds of Bollywood में दमदार अंदाज में नजर आए। अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ के बाद वो ‘अल्फा’ में भी नजर आने वाले हैं।





