बॉलीवुड एक्टर पर्दे पर कई बार एक पिता का किरदार निभा चुके है। इसके साथ ही वह निजी जिंदगी में भी एक अच्छे पिता है। अपनी बेटी के साथ काफी अच्छी आपसी समझ रखते है। एक इंटरव्यू में अब उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। एक्टर ने बताया कि वह अपनी बेटी को खुद पब में लेकर गए थे। इस बातचीत में एक्टर ने काफी और मुद्दों पर भी बात की लेकिन पब वाली बात के लिए एक्टर को एक कूल डैड बुलाया जाने लगा। चलिए बताते है एक्टर ने क्या कहा।

पंकज त्रिपाठी का उनकी बेटी संग दोस्त वाला रिश्ता
कालीन भैया की अपनी बेटी के साथ एक खास समझ है। युवा पॉडकास्ट में पंकज त्रिपाठी ने अपने बेटी के साथ शानदार बान्डिंग के पर बात करते हुए बताया कि जब उनकी बेटी 18 साल की हुई तो वह खुद उसे पब लेकर गए थे। एक्टर ने कहा कि ‘उनका और उनकी बेटी का दोस्त वाला रिश्ता है। एक्टर से पूछा गया कि क्या वह एक कूल डैड है तो इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह तो मेरी बेटी ज्यादा बेहतर बता पाएगी।’
–
18वें जन्मदिन पर ले गए पब
पंकज त्रिपाठी को भारत में घूमना कम पसंद है क्योंकि यहां लोग उन्हें पहचानते है और फैमिली के साथ होने के बाद भी लोग फोटो खिंचाने आ जाते है। फैमिली से अलग ऐसे फोटो खिंचाना एक्टर को पसंद नही है। लंदन का किस्सा शेयर करते हुए पंकज ने बताया कि ‘हां, मेरा मेरी बेटी का साथ रिश्ता काफी अच्छा है। एक बार वह अपनी बेटी के 18वें जन्मदिन पर लंदन में थे और वहां उसे पब ले गए। उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि अब तुम एडल्ट हो गई हो। बतौर बाप हम तुम्हें ले जा रहे है। आज हम ले चलते है बाकी तुम्हारी समझ और निर्णय है जीवन में आगे। हम दोनों टहलने निकले तो बंकिघम पैलेस के पीछे एक पब था। मैंने कहा चलो।’
Khabar Monkey
–
पंकज त्रिपाठी को नहीं आता प्यार जताना
एक्टर ने कहा कि ‘उसे एहसास है हम उसके पिता है लेकिन उसे पिता वाला भय नहीं है, हम दोस्त जैसे है।’ एक्टर ने इस बात को माना कि वह प्यार जताने में काफी पीछे है। उन्हें प्यार जताना नहीं आता। उनका तरीका अलग है। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहते है कि ‘वह अपनी बेटी को लाइफस्टाइल बदलने के लिए जरूर कहते है। टाइम सो सोए, स्क्रीन टाइम थोड़ा कम कर दें बाकि जो चाहें अपने जीवन में करे। उनका मानना है कि उन्होंने अपनी बेटी को ऐसी परवरिश दी है कि वह अच्छी ही रहेगी।’
इस बातचीत के दौरान एक्टर ने स्त्रियों के प्रति भी अपनी सोच और समझ को जाहिर किया था। अपनी पत्नी मृदुला से मिली सीख को भी साझा किया था।





