बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस साल तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ एक निजी समारोह में शादी करेंगे। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी सदस्य ही मौजूद रहेंगे। आमिर और गौरी पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और करीब एक साल से साथ रह रहे हैं। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के आसपास मीडिया से गौरी को अपनी “पार्टनर” के रूप में मिलवाया था।

–
Khabar Monkey
गौरी पहले बेंगलुरु की एक सैलून चेन से जुड़ी हुई थीं, लेकिन अब वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम कर रही हैं। आमिर ने कई मौकों पर कहा है कि गौरी के साथ वह खुद को काफी ‘स्थिर’ और खुश महसूस करते हैं। बता दें कि यह आमिर खान की तीसरी शादी होने वाली है।
आमिर की साल 1986 में पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से 2005 में शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद है। हालांकि, 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
–
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन आमिर के घर पर ही होगा और इसे बेहद निजी रखा जाएगा। हालांकि मेहमानों की सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि सलमान खान और शाहरुख खान भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत 2024 में हुई।












