Viral

‘डार्लिंग आई लव यू-गुडनाइट, चलो सोने चलते हैं’; ट्रंप ने इल्‍हान उमर का उड़ाया मजाक

अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्‍हान उमर पर निशाना साधा है. इस बार उमर पर व्‍यंग्‍य के दौरान उन्‍होंने सोमालिया मूल की उमर के निजी जीवन और बैकग्राउंड पर भी तंज कसा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि और मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट की प्रतिनिधि इल्‍हान उमर को झूठ बोलने वाली महिला करार दिया.

‘डार्लिंग आई लव यू-गुडनाइट, चलो सोने चलते हैं’; ट्रंप ने इल्‍हान उमर का उड़ाया मजाक
‘डार्लिंग आई लव यू-गुडनाइट, चलो सोने चलते हैं’; ट्रंप ने इल्‍हान उमर का उड़ाया मजाक

अमेरिका के फ्लोरिडा के ‘द विलेजेस’ में बोलते हुए उन्‍होंने कांग्रेसवुमन के खिलाफ अपनी निजी बयानबाजाी जारी रखते हुए कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि उन्होंने अपने भाई से शादी की है, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी है. हालांकि ये एक लवली कपल है लेकिन ये गैर-कानूनी है. डार्लिंग मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. गुडनाइट, ब्रदर. चलो बिस्तर पर चलते हैं.’ क्या वह घिनौनी बात नहीं है?”

ट्रंप ने साधा सोमालिया पर निशाना
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमालिया मूल की उमर के देश पर भी तीखा हमला किया. उन्‍होंने कहा कि सोमालिया ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां कोई सरकार नहीं है. कोई सेना नहीं है, कुछ भी नहीं है. वहां एक ही चीज बहुतायत में है और वो है- क्राइम. वहां बहुत ज्‍यादा क्राइम है . उनके पास कोई पुलिस नहीं है. वे बस इधर-उधर भागते रहते हैं और एक-दूसरे पर गोलियां चलाते रहते हैं. यह गंदी, मैली, घिनौनी जगह है. यह एक भयानक जगह है.

अमेरिकी कांग्रेसवुमन पर हमलावर होते हुए ट्रंप ने ये भी कहा, ‘इल्हान उमर… सोमालिया से यहां आती हैं और हमें बताती हैं कि अमेरिका को कैसे चलाना है. वह कहती हैं कि संविधान मुझे कुछ अधिकार देता है, मुझे कुछ अधिकार देता है, और मैं मांग करती हूं कि मुझे ये अधिकार दिए दिए जाएं…

इल्‍हान उमर का जवाब
इल्हान उमर ने X पर जवाब देते हुए ट्रंप की टिप्पणियों को खारिज कर दिया और उनके कानूनी रिकॉर्ड और विश्वसनीयता पर हमला किया. उन्होंने कहा कि यह बेतुकी बकवास गुस्सा दिलाती, अगर यह किसी ऐसे अपराधी की तरफ से न आती, जिस पर 34 गंभीर अपराधों के आरोप हैं, जिस पर बलात्कार का आरोप है और जिस पर बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप है. मुझे अब भी समझ नहीं आता कि कोई जानबूझकर खुद को इस तरह शर्मिंदा कैसे कर सकता है, लेकिन देखिए हम कहां पहुंच गए. वैसे, बच्चों का यौन शोषण करने वालों को बचाने वाली पार्टी को अपना ध्यान भटकाने के लिए कोई नया बहाना ढूंढना चाहिए.

Leave a Reply