Thursday, April 16, 2026
Viral

‘डर लग रहा था, लेकिन…’ मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, भारत के बर्ताव पर कही ये बड़ी बात!

Pakistani Woman Viral Video: लंदन से नेपाल जा रही एक पाकिस्तानी महिला की फ्लाइट जब मुंबई (Pakistani Woman Layover In Mumbai) में लैंड हुई, तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. एक पाकिस्तानी पासपोर्ट होल्डर के लिए भारतीय एयरपोर्ट पर रुकना कैसा अनुभव होता है? क्या उन्हें परेशान किया गया या ढेर सारा प्यार मिला? महिला ने खुद एयरपोर्ट से वीडियो बनाकर पूरी कहनी बयां की है, जो अब इंटरनेट पर है.

‘डर लग रहा था, लेकिन…’ मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, भारत के बर्ताव पर कही ये बड़ी बात!
‘डर लग रहा था, लेकिन…’ मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, भारत के बर्ताव पर कही ये बड़ी बात!

मुंबई एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

इंस्टाग्राम पर @wanzipa हैंडल से महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी. मन में सुरक्षा और नियमों को लेकर काफी डर था, लेकिन फिर जो हुआ उसकी उन्होंने शायद ही कल्पना की थी. उन्होंने कहा, मैंने डर के मारे एक महीने पहले ही इंडिगो एयरलाइंस से कॉन्टैक्ट किया था. एयरलाइंस का कहना था कि जब तक वह एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलतीं, ट्रांजिट में कोई परेशानी नहीं होगी. महिला ने मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा, वे बहुत की विनम्र और मददगार थे. कुल मिलाकर मेरा एक्सपीरियंस बहुत शानदार रहा. उन्होंने टर्मिनल पर खाना खाया, आराम किया और ऊंचाई से मुंबई के नजारे देखे. महिला ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं मुंबई में हूं.

जब बैग में मिली ‘संदिग्ध’ वस्तु!

सफर के दौरान एक पल ऐसा आया, जब महिला घबरा गईं. सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें कॉल आया कि उनके चेक-इन बैग में एक संदिग्ध वस्तु है. महिला ने कहा, मुझे लगा पता नहीं क्या होगा, लेकिन फिर पता चला कि वो एक पावर बैंक था. इस पर अधिकारियों ने बहुत ही शालीनता से मुझे उसे वहां से हटाने को कहा. चूंकि, भारत में पावर बैंक केवल केबिन लगेज में ले जाने की अनुमति है.

इस वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में भारतीय यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक ने कहा, खुशी है कि आपका अनुभव अच्छा रहा. हमें ऐसे ही असली कहानियों की जरूरत है. दूसरे ने लिखा, मुंबई में आपका वेलकम है. उम्मीद है आपने यहां का वड़ापाव ट्राई किया होगा. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, स्वागत है बहन.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Wanzipa (@wanzipa)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply