Viral

ट्रेन में कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ले जाना पड़ा भारी, 2AC में सफर कर रहे पैसेंजर पर एक्शन

Sleeping Pills Dog Travel : भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैसेंजर कुत्ते के साथ 2AC कोच में सफर करता नजर आया। बताया जा रहा है कि यात्री ने अपने पालतू कुत्ते को छुपाकर ट्रेन में चढ़ाया और उसे शांत रखने के लिए स्लीपिंग पिल्स दे दी।

ट्रेन में कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ले जाना पड़ा भारी, 2AC में सफर कर रहे पैसेंजर पर एक्शन
ट्रेन में कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ले जाना पड़ा भारी, 2AC में सफर कर रहे पैसेंजर पर एक्शन

यह न सिर्फ रेलवे नियमों के खिलाफ है, बल्कि पशु के प्रति संवेदनहीनता भी मानी जा रही है। जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ, कुत्ता जाग गया और कोच में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी हो गई, जिसके बाद मामला सामने आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Atul Parvindar Singh (@atulllsing)

पालतू कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ट्रेन में ले जा रहा था शख्स

घटना के बाद ट्रेन में मौजूद TTE और पुलिस को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उस पैसेंजर को अगले स्टेशन पर उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, 2AC, 3AC और स्लीपर कोच में कुत्तों को ले जाने की अनुमति नहीं होती। अगर कोई यात्री अपने पालतू जानवर के साथ सफर करना चाहता है, तो उसे AC फर्स्ट क्लास या कूप बुक करना होता है।

कई मामलों में पूरे केबिन को बुक करने की सलाह भी दी जाती है, ताकि दूसरे यात्रियों को कोई परेशानी न हो और जानवर भी आराम से सफर कर सके। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और ट्रेन से उतारने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें :

यह मामला पालतू जानवरों के साथ जिम्मेदारी को उजागर करता है

इस घटना को लेकर पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि कुत्ते को बिना डॉक्टर की सलाह के देना खतरनाक हो सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी। वहीं कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि उस पैसेंजर की कोई मजबूरी रही होगी।

हालांकि, ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि अगर कोई व्यक्ति पालतू जानवर की सही देखभाल और नियमों के अनुसार यात्रा नहीं कर सकता, तो उसे इस तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए। यह मामला एक बार फिर पालतू जानवरों के साथ जिम्मेदारी और नियमों के पालन की जरूरत को उजागर करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply