BusinessViral

ट्रंप की चाल और सुबह-सुबह सोना हो गया धड़ाम, ग‍िरकर डेढ़ महीने के न‍िचले लेवल पर

Gold Silver Price Today: म‍िड‍िल-ईस्‍ट में अमेर‍िका और ईरान के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. चीन से लौटने के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले की आशंका जताई जा रही है. इसको लेकर यूएस तेहरान पर फ‍िर से हमला करने के लि‍ए तैयारी कर रहा है. युद्ध की आहट का असर इंटरनेशनल मार्केट में देखा जा रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी के साथ ही सोने और चांदी में ग‍िरावट देखी जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम ग‍िरकर डेढ़ महीने के न‍िचले लेवल पर आ गए. सोमवार सुबह सोना 40 डॉलर प्रत‍ि औंस ग‍िरकर 4,500 डॉलर प्रत‍ि औंस के करीब आ गया.

ट्रंप की चाल और सुबह-सुबह सोना हो गया धड़ाम, ग‍िरकर डेढ़ महीने के न‍िचले लेवल पर
ट्रंप की चाल और सुबह-सुबह सोना हो गया धड़ाम, ग‍िरकर डेढ़ महीने के न‍िचले लेवल पर

इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम में आ रही ग‍िरावट का असर आज घरेलू बाजार में भी देखने को म‍िल सकता है. इससे पहले भारत सरकार ने रुपये को मजबूती देने और देश के व‍िदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के मकसद से घरेलू बाजार में सोने के आयात पर लगने वाली कस्‍टम ड्यूटी को 9 प्रत‍िशत बढ़ा द‍िया था. कस्‍टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15 प्रत‍िशत करने के बाद सोने और चांदी के दाम में जबरदस्‍त तेजी देखी गई थी. हालांक‍ि, इसके बाद इसमें ग‍िरावट देखी गई.

Khabar Monkey

इंटरनेशनल मार्केट का हाल
सोमवार सुबह कॉमेक्‍स पर सोना 34.30 डॉलर प्रत‍ि औंस ग‍िरकर 4,527.60 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गया. वहीं, चांदी के दाम में भी भी ग‍िरावट देखी गई. चांदी करीब ढाई डॉलर ग‍िरकर 75 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गई है. युद्ध की आहट के बीच आज सोने और चांदी के दाम में आ रही ग‍िरावट का असर घरेलू बाजार में भी द‍िखाई दे सकता है. इससे पहले शुक्रवार को बंद हुए कारोबारी सप्‍ताह के दौरान सोने में तेजी और चांदी में ग‍िरावट देखी गई थी.

घरेलू बाजार का हाल
शुक्रवार को सोने और चांदी म‍िले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. https://ibjarates.com/ पर जारी रेट के अनुसार कारोबारी सत्र के अंत में 24 कैरेट वाला सोना 158210 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा 23 कैरेट वाले सोने चढ़कर 157526 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और 22 कैरेट वाला सोना 144874 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया. चांदी में ग‍िरावट देखी गई और यह ग‍िरकर 268500 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई.

Leave a Reply