मुंह की सफाई के लिए आप रोजाना टूथपेस्ट करते हैं, लेकिन दांत और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए आप जिस टूथ ब्रश का यूज कर रहे हैं क्या वो साफ है? अगर इसकी सही से सफाई नहीं करते हैं तो ये आपको बीमार बना सकता है. के मुताबिक, एक सरकारी छात्रावास में रहने वाले 12-14 आयु वर्ग के बत्तीस बच्चों पर अध्ययन किया गया था. उन्हें 8-8 बच्चों के चार समूहों में विभाजित करके उन्हें टूथब्रश दिए गए. अलग-अलग समय पर टूथब्रशों के संक्रमण का आकलन किया गया. निष्कर्ष यह निकला कि मुंह की सफाई ही मुंह की स्वच्छता बनाए रखने का एकमात्र उपाय नहीं है, बल्कि मुंह की सफाई के यूज होने वाले उपकरणों को भी साफ रखना जरूरी होता है.

डेली रूटीन में टूथब्रश यूज करने के बाद इसके रखरखाव से लेकर साफ-सफाई तक में ज्यादातर लोग कुछ कॉमन गलतियां करते हैं और इस वजह से आपकी सेहत को भी नुकसान हो सकता है. चलिए जान लेते हैं कि कौन सी गलतियां हम टूथब्रश क्लीनिंग में करते हैं, जिनसे बचना चाहिए.
तुरंत ही ब्रश को सही से क्लीन न करना
टूथब्रश क्लीनिंग में अमूमन ज्यादातर लोग ये कॉमन और बहुत ही बेसिक मिस्टेक करते हैं. यूज करने के बाद लोग ब्रश को सही से क्लीन नहीं करते हैं, इससे Bristles (ब्रिसल्स) के बीच गंदगी जमा रह जाती है. आप देखेंगे कि कुछ लोगों के ब्रश में आपको टूथपेस्ट का बिल्डअप दिखाई देगा.
हैंडल को क्लीन न करना
कितने ही लोग हैं जो ब्रश करने के बाद ब्रिसल्स ( Bristles) के साथ ही इसके हैंडल को भी क्लीन करते हैं. शायद आप भी ऐसा न करते हो. बैक्टीरिया और टूथपेस्ट के अवशेष सिर्फ ब्रिसल्स में ही नहीं रहते हैं, बल्कि ये हैंडल पर भी हो सकते हैं. इन बैक्टीरिया काजमाव होने से रोकने के लिए रोजाना टूथब्रश के हैंडल को भी अच्छी तरह से क्लीन करना चाहिए.
Getty Images
वॉश बेसिन पर ही रख देना
ज्यादातर लोग टूथपेस्ट करने के बाद इसे बाथरूम में वॉश बेसिन पर या इसके बिल्कुल पास ही रखकर छोड़ देते हैं. इस एरिया में सबसे ज्यादा नमी रहती है और जब कोई दूसरे अपने हैंडवॉश करने या फिर मुंह धोने और कुल्ला करने यहां आता है तो कीटाणु आपके टूथब्रश में भी लग सकते हैं.
कैसे करें टूथब्रश को क्लीन?
ब्रश को यूज करने के बाद इसे अच्छी तरह तब तक धोएं जब तक कि टूथपेस्ट का सारा बिल्डअप क्लीन न हो जाए. इसके बाद इसे किसी सुरक्षित और सूखी जगह पर रखें ताकि सारी नमी खत्म हो जाए. तब आप इसे इसके कवर में करके रखें. इसके अलावा कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर आप टूथब्रश को डिसइंफेक्ट भी करते रहें ताकि बैक्टीरिया आपके मुंह से शरीर में न पहुंचे. इसे क्लीन करने के लिए आप माउथ वॉश में कुछ देर डुबोकर रख सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल कंपाउंड होते हैं. इसके अलावा गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रखना ही सही रहता है.
Khabar Monkey





