EntertainmentViral

‘टूटे हुए समाज का शिकार’, 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का फूटा गुस्सा, बोलीं- लड़का-लड़की दोनों पीड़ित…

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अक्सर अपनी रियल और रील जिंदगी में समाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती है। अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने कई समाजिक मुद्दों को उठाया है और महिलाओं के अधिकारों,समलैंगिकों के अधिकार और उनसे जुड़ी गलतफहमियों पर निडरता के साथ आवाज उठाई है।

Khabar Monkey

‘टूटे हुए समाज का शिकार’, 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का फूटा गुस्सा, बोलीं- लड़का-लड़की दोनों पीड़ित…
‘टूटे हुए समाज का शिकार’, 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का फूटा गुस्सा, बोलीं- लड़का-लड़की दोनों पीड़ित…

वह अपने सोशल मीडिया पर भी समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखती नजर आती है। अब उत्तर प्रदेश के बलिया में 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्ट्रेस ने इस घटना के लिए समाज को दोषी ठहराया है। चलिए बताते है एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा

भूमि पेडनेकर ने समाज से जताई नाराजगी

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर को साझा किया और साथ ही अपना बयान भी इसी में एड किया। इस बात पर एक्ट्रेस अपना गुस्सा जहिर करते हुए बोली, ‘प्लीज पढिए, एक 9 साल की बच्ची का एक 11 साल के लड़के और 12 साल के लड़के ने गैंगरेप किया। ये आखिर हो क्या रहा है, हम अपने बच्चों के साथ क्या कर रहे हैं।’

‘इसे देखकर न हमें शर्म आ रही है और न ही हम सच में चिंतित दिख रहे हैं। मेरे लिए वो छोटी बच्ची भी और वो लड़के भी — दोनों ही एक टूटे हुए समाज के शिकार हैं।’ भूमि ने कहा।

भूमि ने पहले भी उठाए ऐसे मुद्दे

अभी कुछ समय पहले ही एक देखा गया था। उस वीडियो में कुछ लड़के पोस्टर पर बनी महिला को गलत तरीके से छूते नजर आ रहे थे। इस पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि अब तो महिलाएं पोस्टर में भी सुरक्षित नहीं है। इसके लिए भी भूमि ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इन बातों पर भूमि को उनके फैंस का भी सपोर्ट मिला था।

Leave a Reply