SportsViral

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया पारियों का ‘तिहरा शतक’, इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया पारियों का ‘तिहरा शतक’, इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास

Joe Root Record: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पारियों का तिहरा शतक पूरा किया है। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 300 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कोई नहीं कर पाया। वहीं ऑलओवर लिस्ट में जो रूट 300 टेस्ट पारियों में बैटिंग करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में रूट का बल्ला फ्लॉप रहा।

Khabar Monkey

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया पारियों का 'तिहरा शतक', इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया पारियों का 'तिहरा शतक', इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास

300 टेस्ट पारियों में अब तक कैसा है जो रूट का रिकॉर्ड

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह दुनिया में सबसे ज़्यादा टेस्ट पारियां खेलने के मामले में अब सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 329 पारियों में बल्लेबाजी की थी, वहीं जो रूट अब 300 टेस्ट पारियों में बल्लेबाजी करने वाले दुनिया के दूसरे और इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में जो रूट के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो 164 टेस्ट मैचों की 300 पारियों में रूट ने लगभग 51 की शानदार औसत से कुल 13952 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 41 शतक और 66 अर्धशतक भी निकले हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे जो रूट

लॉर्ड्स टेस्ट मैच की बात करें तो वहां पहली पारी में रूट सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया। पहली पारी में उन्होंने विलियम ओ’रूर्की ने आउट किया। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं दूसरी पारी में भी रूट ज्यादा देर बैटिंग नहीं कर पाए। वहां उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 8 रन बनाए। इस दौरान नाथन स्मिथ ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। इन दो पारियों में फ्लॉप रहने के बाद अब वह दूसरे टेस्ट मैच में जरूर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जो रूट की नजरें

जो रूट आने वाले समय में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कई बड़े टेस्ट रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का है। फिलहाल सचिन तेंदुलकर 15921 रनों के साथ इस मामले में सबसे आगे हैं, जबकि जो रूट 13952 रन बनाकर उनके ठीक पीछे दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। अब रूट को सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 1969 रनों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply