Shubman Gill break MS Dhoni Recrod: बीते शनिवार 9 मई को सवाई मान सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टीम की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाते हुए 84 रन की विस्फोटका पारी खेली। इस जीत के साथ ही जीटी आईपीएल 2026 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर भी पहुंच गई।
Khabar Monkey

दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। अब गिल आईपीएल इतिहास में ऐसे छठे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिन्होंने टीम की जीत में 3000 या उससे ज्यादा रन बनाए हो। इससे पहले इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान पांचवें स्थान पर थे, लेकिन अब गिल ने उन्हें पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंचा दिया है और वो खुद पांचवें स्थान पर आ चुके हैं।
गिल ने अब IPL में टीम की जीत में 3055 रन बना लिए हैं। वहीं, धोनी ने टी20 की जीत में 3050 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि एमएस धोनी इस बार चोटिल होने की वजह से अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
𝐒𝐆 ♾️ 𝐒𝐌𝐒 pic.twitter.com/SVX7lHYfzy
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 9, 2026
लिस्ट में और कौन-कौन हैं शामिल?
यदि बात करें टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की तो इस लिस्ट में सबसे उपर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज का नाम है। कोहली ने आईपीएल में आरसीबी की जीत में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने आईपीएल के दौरान टीम की जीत में 4400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसी तरह शिखर धवन तीसरे और सुरेश रैना चौथे स्थान पर हैं। अब जीटी के कप्तान पांचवें और एमएस धोनी छठे स्थान पर आ चुके हैं। आइए लिस्ट पर रनों के साथ एक नजर डालते हैं।
IPL में जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 5157- विराट कोहली
- 4467- रोहित शर्मा
- 3989- शिखर धवन
- 3559- सुरेश रैना
- 3055- शुभमन गिल
- 3050- एमएस धोनी





