इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (10 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच एंडी फ्लावर पर जुर्माना लग गया। फ्लावर पर यह कार्रवाई मैच अधिकारियों से बहस के कारण हुई। आईपीएल में कोच पर कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल जैसे दिग्गजों पर भी जुर्माना लग चुका है। इसका कारण टी20 खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोच की भूमिका में बदलाव है।

पहले क्रिकेट टीमों के कोच ड्रेसिंग रूम की बालकनी, नोट्स बनाते और खिलाड़ियों से बातचीत करने तक सीमित रहते थे। डगआउट के इस्तेमाल के साथ उनका काम कुछ-कुछ फुटबॉल के मैनेजरों की तरह हो गया है। ऐसा खासकर आईपीएल में देखने को मिलता है। कप्तान कोई भी फैसला लेने से पहले कोच की ओर देखता है। जैसा कोच तो बाउंड्री लाइन से पूरा मैच ही कंट्रोल करता है। यही कारण के है आईपीएल के बीते कुछ सीजन में कोचों पर भी अनुचित व्यवहार के लिए जुर्माना लग चुका है। आइए जानते हैं इनके बारे में
आशीष नेहरा
आईपीएल 2025 में वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच था। बारिश के बाद अगर आगे खेल नहीं होता तो मुंबई इंडियंस (MI) जीत सकती थी। कट-ऑफ टाइम करीब आ रहा था और गुजरात टाइटंस चाहती थी कि ग्राउंडस्टाफ जल्दी से मैदान तैयार करे ताकि कम से कम एक और ओवर हो जाए। गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा की ग्राउंडस्टाफ और मैच अधिकारियों से बहस हुई। उनपर मैच फीस का 25% का जुर्माना लगाया गया और डिमेरिट पॉइंट भी मिले। हालांकि, गुजरात टाइटंस जीत गई थी।
Khabar Monkey
मुनाफ पटेल
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच सुपर ओवर में चला गया था। इस मैच के दौरान मुनाफ पटेल पर मैच फीस का 25% का जुर्माना लगाया गया और डिमेरिट पॉइंट भी मिले। हालांकि आईपीएल ने यह नहीं बताया कि मुनाफ की गलती क्या थी, लेकिन उन्हें एक मैच अधिकारी से बहस करते हुए देखा गया, जब उन्हें मैसेज देने के लिए एक रिजर्व खिलाड़ी को मैदान में भेजने की इजाजत नहीं दी गई। दिल्ली यह मैच जीत गई।
कीरोन पोलार्ड
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड और टिम डेविड को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया। डगआउट से दोनों ने सूर्यकुमार यादव को वाइड के लिए रिव्यू लेने का इशारा किया था। रिव्यू मान लिया गया और मुंबई इंडियंस के पक्ष में फैसला मिला। बाद में आईपीएल ने इस घटना की ब्रॉडकास्टर से फुटेज मांगी और पाया कि पोलार्ड और डेविड ने सूर्यकुमार से रिव्यू लेने के लिए कहा था। आईपीएल नियमों के अनुसार दोनों बैटर रिव्यू लेने से पहले एक-दूसरे से सलाह ले सकते हैं, लेकिन बाहर से मदद नहीं ले सकते।
प्रवीण आमरे
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान अलग ही ड्रामा देखने को मिला। तब दिल्ली कैपिटल्स के तत्कालिन सहायक कोच प्रवीण आमरे को एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। वह मैच के दौरान मैदान पर पहुंच गए थे। ऑन-फील्ड अंपायर नितिन मेनन और निखिल पटवर्धन से बात करते हुए देखा गया। दिल्ली कैपिटल्स 222 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद के बाद का यह मामला है। ओबेद मैककॉय की हाई फुलटॉस गेंद को रोवमैन पॉवेल ने छक्के जड़ा। इसे नोबॉल नहीं दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इसका विरोध किया। पॉवेल और नॉन-स्ट्राइकर कुलदीप यादव ने अंपायरों से इसके बारे में पूछा। तब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों को वापस आने का इशारा कर दिया। फिर पंत ने आमरे से अंपायर से जाकर बात करने के लिए कहा। पंत और आमरे दोनों पर 100% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया, लेकिन आमरे को बैन भी भुगतना पड़ा।
एंडी फ्लावर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच एडी फ्लावर पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया। आरसीबी की पारी के 18वें ओवर में एंडी फ्लावर को फोर्थ अंपायर से आक्रामकता के साथ बहस करते देखा गया। क्रुणाल पंड्या ने शॉट खेला। नमन धीर ने बाउंड्री पर कैच लपका और तिलक वर्मा की ओर फेंका। तिलक ने कैच नहीं लिया। उन्हें ऐसा लगा नमन का जूता सीमा रेखा से छू गया था। हालांकि, रिप्ले में दिखा कि ऐसा नहीं हुआ था। इसी को लेकर फ्लावर की फोर्थ अंपयार से तीखी बहस हुई। ।
IPL में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में राशिद खान नंबर 1 बल्लेबाज हैं। वहीं विराट कोहली भी इस शर्मनाक लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। ।





