Cannes Film Festival 2026: 12 मई से 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हो रही है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण समेत कई कलाकार बेहतरीन अंदाज में पहुंचते है। विदेश में साड़ी को अनोखे अंदाज में पहनने वाली बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट लंबी है। अब तक जान्हवी कपूर, नितांशी गोयल, आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी समेत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ कांस में नजर आ चुकीं है।

साड़ी में बटोरी तारीफें
हर साल कई सेलेब्स अपने खूबसूरत लुक्स के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आते है। सभी लुक्स से परे बॉलीवुड सेलेब्स के साड़ी लुक्स सभी का ध्यान अपनी ओंर खींचने में कामयाब होते है। चाहे बात हो दीपिका के शिमरी साड़ी लुक की या आलिया के गूची साड़ी की। चलिए जानते है किन अभिनेत्रियों ने साड़ी में कांस के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान खींचा।
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2002 में ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बार फिल्म देवदास के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं थी। तब पहली बार उनका खूबसूरत पीली साड़ी का लुक नजर आया था। जिसे उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ पहना था। उसके बाद कई बार उन्हें साड़ी लुक में देखा गया। साल 2025 में भी एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट साड़ी में दिखाईं दी थी।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने साल 2002 में अपना कांस डेब्यू किया था और सब्यसाची मुखर्जी की ऑफ व्हाइट साड़ी में वो नजर आईं थी। जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई थी। एक्ट्रेस का लुक लोगों को काफी पसंद आया था।
आलिया भट्ट
एक्ट्रेस ने भी अपने कांस डेब्यू के लिए साड़ी को चुना था। साल 2025 में कांस फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस गुची की साड़ी पहने नजर आईं थी। कमाल बात ये थी कि ये गुची की पहली कस्टमाइज साड़ी थी। आलिया भट्ट का ये लुक काफी चर्चाओं में रहा था।
दीपिका पादुकोण
वैसे तो दीपिका अक्सर साड़ी लुक में नजर आती है लेकिन उनके कांस फिल्म फेस्टिवल का साड़ी लुक सबसे कमाल रहें है। जिसमें उन्होंने कई बार साड़ी को अनोखे तरीके से कैरी किया है। दीपिका के कांस लुक्स में सब्यसाची की शानदार ब्लैक एंड गोल्ड सीक्विन साड़ी और अबु जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की गई सफेद रफल्ड साड़ी सबसे ज्यादा मशहूर है।
Khabar Monkey
नितांशी गोयल
लापता लेडीज से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने साल 2025 में अपना डेब्यू भी साड़ी लुक में किया था। उन्होंने जेड बाय मोनिका एंड करिश्मा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर 3D फ्लोरल पैटर्न और फ्रिल वर्क था, जिसके साथ उन्होंने मोतियों वाला ब्लाउज पहनकर अपने लुक को पूरा किया था।
इस साल के कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है जिसमें एक बार फिर से बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएंगे। आलिया भट्ट भी दूसरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी है।





