जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया वापस भारत पहुंच चुकी है. भारतीय टीम को अब अगला दौरा श्रीलंका का करना है. श्रीलंका और भारत के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में लंबे समय बाद रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है.

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो 7 अगस्त से शुरू होगा. दो मैचों की सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी. पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा. इसके बाद 23 से 27 के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा.
रविंद्र जडेजा की Team India में वापसी, लेकिन बुमराह और साई सुदर्शन पर सस्पेंस
भारतीय टीम के धाकड़ आलराउंडर रविंद्र जडेजा की एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी हुई है. रविंद्र जडेजा ने अंतिम टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गुवाहाटी में खेला था.
हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है. दोनों को स्क्वॉड में शामिल तो किया गया है, मगर उनकी उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी. उन्हें हाल में इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी.
वहीं वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वहीं 33 साल के ऑलराउंड सारांश जैन को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्धकृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
;