शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
एमएस धोनी चुपचाप तैयार कर रहे झारखंड की नई क्रिकेट पीढ़ी, युवा खिलाड़ियों को दे रहे बड़ा मंत्र​ | मोहम्मद सिराज ने Sri Lanka दौरे पर गति घटने का कारण बताया, लंबे Break से बिगड़ी लय​ | आखिर पुतिन की कार में ऐसा क्या है खास, न गोली, न बम, न मिसाइल, कोई नहीं भेद सकता ये किला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जंग में शहीद हो गए थे पिता… रूस की नीना ने मोक्ष के लिए काशी में कराया नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध​

Varanasi News: सनातन धर्म की परंपराओं और काशी की आध्यात्मिक मान्यताओं से प्रभावित होकर रूस की निवासी नीना ने अपने पिता एंड्रे तथा रूसयूक्रेन युद्ध में मृत आत्माओं की शांति और मोक्ष की कामना से काशी के पिशाचमोचन तीर्थ में नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध कराया. रूस में रहते हुए नीना अपनी मित्र ईन्गा के […]

Varanasi News: सनातन धर्म की परंपराओं और काशी की आध्यात्मिक मान्यताओं से प्रभावित होकर रूस की निवासी नीना ने अपने पिता एंड्रे तथा रूसयूक्रेन युद्ध में मृत आत्माओं की शांति और मोक्ष की कामना से काशी के पिशाचमोचन तीर्थ में नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध कराया. रूस में रहते हुए नीना अपनी मित्र ईन्गा के साथ पूरे अनुष्ठान में ऑनलाइन जुड़ी रहीं.

उनके प्रतिनिधि के रूप में नीलकान्त दुबे ने काशी में उपस्थित होकर समस्त धार्मिक विधान का निर्वहन किया. यह अनुष्ठान वाग्योग चेतनापीठम् के अध्यक्ष एवं सचिव तथा पद्मश्री वागीश शास्त्री के पुत्र पं. आशापति शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ. गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान शाम पांच बजे तक चला. पिशाचमोचन तीर्थ में विधिविधान से संपन्न इस अनुष्ठान में पहले नारायण बलि और उसके बाद त्रिपिंडी श्राद्ध का कर्म कराया गया.

प्रथम चरण में नारायण बलि का कर्म

अनुष्ठान के प्रथम चरण में नारायण बलि का कर्म कराया गया. पंडित संजय कुमार उपाध्याय के आचार्यत्व में आचार्य संदीप मिश्र, आचार्य विकास पाण्डेय, नीलकान्त दुबे एवं आयुष द्विवेदी ने पंडित आशापति शास्त्री के निर्देशन में विधिविधान पूरा कराया. इसके बाद दूसरे चरण में त्रिपिंडी श्राद्ध का कर्म संपन्न हुआ. इस चरण में भी पंडित संजय कुमार उपाध्याय के आचार्यत्व में आचार्य संदीप मिश्र, आचार्य विकास पाण्डेय और नीलकान्त दुबे ने पंडित आशापति शास्त्री के निर्देशन में समस्त धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई.

पंडित आशापति शास्त्री ने क्या बताया?

रूस में मौजूद नीना और उनकी मित्र ईन्गा ऑनलाइन माध्यम से अनुष्ठान से जुड़ी रहीं और धार्मिक प्रक्रिया को देखा तथा उसमें अपनी सहभागिता दर्ज कराई. पंडितआशापति शास्त्री ने बताया कि नीना ने पिछले माह अपनी रूसी शिष्या ईन्गा के माध्यम से उनसे संपर्क किया था. नीना अपने पिता एंड्रे की आत्मा की शांति के साथ ही रूसयूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति और मुक्ति के लिए सनातन परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान कराना चाहती थीं. उनकी इसी इच्छा के अनुरूप अमावस्या के अवसर पर काशी के पिशाचमोचन तीर्थ में नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध का आयोजन कराया गया.

उन्होंने बताया कि काशी में पिशाचमोचन तीर्थ का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. यहां पितरों की शांति और मोक्ष की कामना से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. इसी आस्था के तहत रूस में रहते हुए नीना ने ऑनलाइन माध्यम से काशी के विद्वानों के निर्देशन में यह अनुष्ठान कराया. पंडितआशापति शास्त्री ने बताया कि वाग्योग चेतनापीठम् की स्थापना महामहोपाध्याय भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी वागीश शास्त्री ने करीब 46 वर्ष पूर्व की थी. संस्था के माध्यम से विश्व के 80 से अधिक देशों में सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया जा रहा है. संस्था से 50 हजार से अधिक अनुयायी जुड़े होने का दावा किया गया.

यह अनुष्ठान है किस बात का उदाहरण?

रूस की निवासी नीना द्वारा काशी में ऑनलाइन माध्यम से कराया गया यह अनुष्ठान इस बात का उदाहरण है कि काशी की आध्यात्मिक परंपराओं और सनातन संस्कारों के प्रति विदेशों में भी लोगों की आस्था और जिज्ञासा बनी हुई है. भौगोलिक दूरी के बावजूद ऑनलाइन माध्यम से काशी के धार्मिक अनुष्ठान से जुड़कर नीना ने अपने पिता सहित युद्ध में मृत लोगों की आत्माओं की शांति और मोक्ष की कामना की.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY