चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल जेमी ओवर्टन की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।

Dian Forrester replaced Jamie Overton: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद सीएसके ने उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। फॉरेस्टर ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और टीम किसी भी तरह अपनी संयोजन को मजबूत बनाए रखना चाहती है। ऐसे में फॉरेस्टर की एंट्री को सीएसके के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है। 25 वर्षीय यह ऑलराउंडर पहली बार आईपीएल खेलते हुए नजर आएगा और फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी।
Khabar Monkey
पाकिस्तान सुपर लीग में मचाया था धमाल
डियान फॉरेस्टर (Dian Forrester) ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में रावलपिंडी की टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मुकाबलों में 44 की औसत से 132 रन बनाए और इस दौरान 11 छक्के जड़कर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के बावजूद फॉरेस्टर कई बार मैच फिनिशर की भूमिका में नजर आए। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 44 रन की रही, जबकि वह 6 मैचों में 3 बार नॉटआउट लौटे। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से 2 विकेट भी हासिल किए।
DIAN FORRESTER TO CHENNAI SUPER KINGS..!!! 🔥
– He replaces Jamie Overton. pic.twitter.com/i919T548cA
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 14, 2026
पहली बार आईपीएल में खेलेंगे Dian Forrester
डियान फॉरेस्टर (Dian Forrester) पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। फॉरेस्टर अब तक 5 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं। वहीं उनके (Dian Forrester) टी20 करियर की बात करें तो 36 मुकाबलों में उनके नाम 681 रन और 11 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 1220 रन और 30 विकेट हासिल किए हैं।
जेमी ओवर्टन चोट के कारण हुए बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि जेमी ओवर्टन दाहिनी जांघ की चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ओवर्टन इस सीजन सीएसके के सबसे अहम गेंदबाजों में शामिल रहे थे और उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, खासकर तब जब सीएसके पहले से कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है।
प्लेऑफ की रेस में सीएसके के लिए हर मैच अहम
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 11 मुकाबलों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा। अगर सीएसके को अगले दौर में पहुंचना है तो उसे अपने बचे हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में डियान फॉरेस्टर की एंट्री टीम के संतुलन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।





