SportsViral

चेन्नई की जीत से मुंबई का पत्ता साफ? अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई, जानें कौन सी टीम सबसे आगे

Mumbai Indians Out of IPL Playoff Race: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस (MI) के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं, इसमें दो ही मैच जीत पाई है, जबकि MI सात मैच हारकर पॉइंट्स टेबल पर नौवें नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद मुंबई के लिए सीजन प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग नामुमकिन हो गया है।

चेन्नई की जीत से मुंबई का पत्ता साफ? अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई, जानें कौन सी टीम सबसे आगे
चेन्नई की जीत से मुंबई का पत्ता साफ? अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई, जानें कौन सी टीम सबसे आगे

शानिवार को आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और चेन्नई को 160 रन का लक्ष्य दिया। जिसे चेन्नई ने 11 शेष रहते ही हासिल कर लिया। बल्लेबाजी के बाद MI की गेंदबाजी भी काफी साधारण रही और मुंबई के गेंदबाज सिर्फ दो ही विकेट ले पाए। इस जीत के बाद जहां चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा है, वहीं मुंबई को अब प्लेऑफ में कोई चमत्कार ही पहुंचा सकता है।

कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे चलने वाली टीमों की बात करें तो, इस वक्त पंजाब किंग्स इस रेस में सबसे आगे चल रही है। पंजाब किंग्स के बाद , सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचे की संभावनाएं सबसे अधिक है।

पंजाब ने इस सीजन कमाल का खेल दिखाया है और वो फिलहाल 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप बैठी हुई है। जबकि बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान के 12-12 अंक पॉइंट्स है। ये टीमें क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। ये टीमें अपने आने वाले मुकाबलों में दो मैच ही जीत जाती हैं तो इनकी जगह प्लेऑफ में करीब-करीब पक्की हो जाएगी।

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं लखनऊ

पॉइंट्स टेबल में इस समय सबसे खराब हालत की है। एलएसजी ने अब तक कुल आठ मैच खेले हैं, जिसमें टीम को छह मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि दो मैचों में एलएसजी को जीत नसीब हुई है। टीम चार पॉइंट्स और -1.106 रन रेट के साथ 10वें नंबर पर है।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए किसे कितनी जीत की जरूरत

टीम शेष मैच जीत की आवश्यकता टिप्पणी
PBKS 6 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
RCB 5 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
SRH 5 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
RR 4 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
GT 5 3 16 अंक पाने के लिए 3 जीत जरूरी
CSK 5 3 16 अंक पाने के लिए 3 जीत जरूरी
DC 5 3 16 अंक पाने के लिए 3 जीत जरूरी
KKR 6 5 16 अंक पाने के लिए 5 जीत जरूरी
LSG 6 6 16 अंक पाने के लिए 6 जीत जरूरी
MI – – क्वालीफाई करने की कोई संभावना नहीं
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply