मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
50 साल पुराना गंगापुल जर्जर, 90 दिन बंद रहेगा कानपुर-उन्नाव का अहम रास्ता; बदलेगा ट्रैफिक रूट​ | David Warner को ड्रंक-ड्राइविंग में बड़ा झटका, Sydney कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना​ | सट्टेबाजी के नए तरीके पर कसा शिकंजा… क्या है मेंशन मार्केट, कैसे लगता है करोड़ों का दांव? अमेरिका में रडार पर पूरा सिस्टम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चुनावी मोड में BJP, 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को UP की कमान​

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है. पार्टी ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम बनाने के बाद आज मंगलवार को 3 राज्यों के नए प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है जबकि सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. वहीं […]

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है. पार्टी ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम बनाने के बाद आज मंगलवार को 3 राज्यों के नए प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है जबकि सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. वहीं गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया.

पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले विनोद तावड़े के पास उत्तर प्रदेश का प्रभार रहेगा. उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब कुछ महीने बाद यहां पर विधानसभा चुनाव होने हैं. तावड़े इस समय राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी बनाया गया है.

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. यह राज्य भी बीजेपी के लिए खासा अहम है क्योंकि यहां उत्तर प्रदेश के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है. चुग इस समय राज्यसभा सांसद हैं और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भी हैं. यहां भी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बाद अगले साल के अंत में चुनाव कराया जाना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY